Bokaro News:
पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में शुक्रवार को पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के लाइव प्रसारण कार्यक्रम का लाइव वेबकास्ट के माध्यम से देखा गया। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनासकांठा, गुजरात से पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की गई। इस गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए बोकारो जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 100 से अधिक प्रगतिशील किसान भाई-बहनों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. सुषमा ललिता बाखला एवं जिले के कृषि से संबंधित विभिन्न पदाधिकारीगण विशेष रूप से शामिल हुए। उनके कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को सीधे तौर पर केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना था। लाइव प्रसारण के बाद उपस्थित वैज्ञानिक डॉ. सुषमा ललिता बाखला और विभागीय पदाधिकारियों ने किसानों के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने पीएम-किसान सम्मान निधि के लाभ, डिजिटल कृषि, सरकारी योजनाओं की बारीकियों और आगामी मौसम में उन्नत खेती व पशुपालन के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में शामिल प्रगतिशील किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सम्मान निधि की यह किस्त उन्हें खेती-किसानी के कार्यों को और बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने में संबल प्रदान करेगी। वैज्ञानिकों एवं पदाधिकारियों के मार्गदर्शन और प्रधानमंत्री के संदेश से जिले के अन्नदाताओं में एक नया उत्साह देखने को मिला।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play