बिहार के पटना में आज बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया ये छात्र BPSC के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे…लेकिन इन अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ दिया.. ये अभ्यर्थी 70वीं PT परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन का विरोध कर रहे थे.. छात्रों की मांग है कि सिविल सर्विसेज की प्रीलिम्स परीक्षा पहले की ही तरह आयोजित की जाए उसमें किसी प्रकार का नॉर्मलाइजेशन न हो…