Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव – bhaskarhindi.com

Download App from
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कहा है कि यदि विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद संसद के मानसून सत्र में शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और सुधार का मुद्दा उठाने का भरोसा देते हैं तो वह अपना अनशन समाप्त कर देंगे। इस संबंध में उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर जानकारी दी है।

विश्व युवा कौशल दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के नाम लिखी ‘योगी की पाती’ में कौशल विकास को विकसित उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि हर युवा कम से कम एक कौशल जरूर सीखे, क्योंकि यही उसे नौकरी पाने के साथ रोजगार देने वाला भी बनाएगा।

उत्तर प्रदेश के तीन अलग-अलग जिलों में हुए पुलिस एनकाउंटर में सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। ये अपराधी हत्या और चोरी के मामलों में वांछित थे। एनकाउंटर के दौरान तीन आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार अन्य अपराधियों को पुलिस टीमों ने दौड़कर पकड़ा।

ईरान के खिलाफ अमेरिकी की सैन्य कार्रवाई लगातार 9वें दिन जारी रही है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बताया कि ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों का एक नया दौर शुरू हुआ है और इसका मकसद ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना है।
Created On : &nbsp 20 July 2026 8:44 AM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News