—विज्ञापन—
Sharda Sinha On Ventilator: लोकगायिका शारदा सिन्हा की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके बेटे ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। छठ पूजा का त्योहार काफी नजदीक है। इसी बीच लोकगायिका को लेकर काफी बुरी खबर सामने आई है। पिछले काफी दिनों से शारदा सिन्हा की गंभीर हालत के बारे में खबरें जोरों पर थीं, इसी बीच अब सिंगर के बेटे के वीडियो से फैंस को गहरा झटका लगा है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
बिहार की फेमस लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके बेटे अंशुमन ने हाल ही में एक लाइव सेशन के दौरान बताया कि उनकी मां वेंटिलेटर पर हैं और उनकी सेहत में लगातार गिरावट आ रही है। ये खबर सुनकर उनके प्रशंसक और शुभचिंतक बेहद चिंतित हैं।
अंशुमन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मां की स्थिति का अपडेट देते हुए कहा, ‘इस बार ये सच्ची खबर है। मां वेंटिलेटर पर हैं। मैंने कन्सेंट साइन किया है। प्रार्थना जारी रखिए। मां एक बड़ी लड़ाई लड़ रही हैं।’ उन्होंने ये भी कहा कि डॉक्टर्स उनकी हालत को स्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन स्थिति गंभीर है।
पिछले कुछ दिनों से शारदा सिन्हा दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। उनके पति बृजकिशोर सिन्हा के निधन के बाद से वो मानसिक तनाव में थीं, जिसके बाद उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है। अंशुमन ने कहा कि मां की हालत को लेकर सभी को सही जानकारी मिलनी चाहिए ताकि गलत अफवाहें न फैलाई जाएं।
उन्होंने कहा, ‘मैं इस वक्त लाइव आकर आप लोगों को सही जानकारी दे रहा हूं ताकि कोई गलत जानकारी ना डाल दे। मैं सभी से प्रार्थना करने की विनती करता हूं कि मां को इस मुश्किल समय में थोड़ा और समय मिले।’ उनके इस इमोशनल अपील ने फैंस के दिलों को छू लिया है।
आपको बता दें शारदा सिन्हा का जन्म 1 अक्टूबर, 1952 को समस्तीपुर, बिहार में हुआ था। संगीत के प्रति उनके जुनून ने उन्हें बचपन से ही शास्त्रीय संगीत की ओर अग्रसर किया। उन्होंने भोजपुरी और मैथिली में कई लोक गीत गाए हैं। 1980 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान छठ पर्व के गीतों से मिली।
शारदा सिन्हा को कई सम्मान मिल चुके हैं, जिसमें 1992 में पद्मश्री, 2006 में पद्म भूषण और 2018 में पद्म विभूषण शामिल हैं। उनके गाए हुए गाने जैसे ‘कहे तो से सजना’ और ‘बाबुल’ ने उन्हें बॉलीवुड में भी खासी पहचान दिलाई।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss की ‘आला गर्ल’ Sana Sultan ने गुप-चुप तरीके से किया निकाह, शौहर का छिपाया चेहरा
Edited By
Himanshu Soni
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in