Commercial LPG Price Hike: देश में एक बार फिर गैस की कीमतों ने आम लोगों और कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है. 1 जून 2026 से दिल्ली और कोलकाता में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी लागू हो गई है. इस बार दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसका नया दाम 3113.50 रुपये हो गया है. वहीं, कोलकाता में ये बढ़कर 3255.50 रुपये तक पहुंच गया है, जहां 53.50 रुपये का इजाफा दर्ज किया गया है.
इसके अलावा 5 किलो वाले FTL (Free Trade LPG) सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 821.50 रुपये हो गई है. हालांकि, राहत की बात ये है कि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस साल की शुरुआत से ही कमर्शियल LPG की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.
Prices of 19 kg commercial cylinders have been increased by Rs 42 in Delhi, bringing the price to Rs 3113.50, and by Rs 53.50 in Kolkata, bringing the price to Rs 3255.50. Prices of 5 kg FTL (Free Trade LPG) cylinders have been increased by Rs 11, and will cost Rs 821.50… pic.twitter.com/ZctIUOsvue
— ANI (@ANI) May 31, 2026
जनवरी 2026 में दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपये थी, जो अब बढ़कर 3113.50 रुपये तक पहुंच चुकी है. फरवरी में 49 रुपये की बढ़ोतरी हुई, मार्च में 115 रुपये का इजाफा हुआ, अप्रैल में एक बड़ी छलांग के साथ 993 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई और अब जून में फिर से कीमतें बढ़ा दी गई हैं.
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हाल ही में CNG की कीमतों में भी 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी. अब CNG का दाम 83.09 रुपये प्रति किलो हो गया है. मुंबई में ये दर 84 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. लगातार हो रही इन बढ़ोतरी ने ट्रांसपोर्ट और छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ा दी है.
सरकार ने स्थिति को देखते हुए तेल कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे LPG का कम से कम 30 दिनों का रणनीतिक भंडारण (storage) सुनिश्चित करें. इसका मकसद भविष्य में सप्लाई बाधाओं से बचना है. भारतीय तेल कंपनियों IOC, BPCL और HPCL को इसके लिए योजना बनाने को कहा गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED