Corona Cases in India LIVE Update: कोविड-19 से बिगड़ता जा रहा हालात, कोरोना का मामला 3700 के पार, कितने हुए… – News18 Hindi

Covid-19 Cases In India: पश्चिम बंगाल में कोरोना को पांच केस मिले हैं. इसमें एक विदेशी राजनयीक समेत 5 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. राज्य में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 27 हो गई है. सभी को आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है. शनिवार देर शाम को केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी कर बताया कि देश में कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3395 यानी कि 3400 पहुंच चुका है. वहीं, कोविड-19 की वजह से पिछले 24 घंटों में 4 लोगों की मौत हुई है. शनिवार को कोरोना से मरने वालों की संख्या 7 थी, यानी कोरोना से हर रोज लोगों की मौत हो रही है. कोरोना से सावधानी बरतने की जरूरत है.
पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के रिपोर्ट पर नजर डालते हैं. कोरोना के देशभर में 3395 एक्टिव केस हो गए हैं. इसकी जानकारी हेल्थ मिनिस्ट्री ने दी. इस साल अभी तक कोविड-19 से कुल 26 लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटों में दिल्ली और ओडिशा में कोरोना से एक-एक लोगों की मौत हो गई. वहीं, दिल्ली में एक्टिव केस बढ़कर 375 हो गए हैं. वहीं, महाराष्ट्र में भी कोरोनावायरस के 68 नए मामले आए हैं.
कोविड-19 केस लाइव: मध्य प्रदेश की कमर्शियल राजधानी इंदौर में दो लोगों में कोरोना वायरस होने की जानकारी मिली है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 22 मई को दोनों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीएस सैत्या ने पीटीआई को बताया, ‘गुजरात के अहमदाबाद से 30 वर्षीय एक व्यक्ति और इंदौर से 33 वर्षीय एक व्यक्ति, जो अपने गृह राज्य केरल गया था, इंदौर की एक निजी लैब में किए गए परीक्षणों में पॉजिटिव पाए गए हैं. अहमदाबाद से आए व्यक्ति के ठिकाने का पता लगाया जा रहा है जबकि दूसरे व्यक्ति को घर पर ही क्वारंटीन किया गया है.
Corona Cases in India LIVE Update: देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है, लेकिन राहत की बात यह है कि ठीक होने वालों की संख्या इससे ज्यादा रही. बीते 24 घंटे में पूरे भारत में कोविड-19 के 363 नए केस सामने आए हैं जबकि 383 मरीज़ ठीक हुए हैं. दो लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3758 हो गई है, जिनमें से 1818 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं. 28 लोगों की जान जा चुकी है. राजधानी दिल्ली की बात करें तो अब तक कुल 436 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 357 मरीज़ स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, 3 की मौत हो चुकी है. बीते एक दिन में दिल्ली में 61 नए मामले सामने आए जबकि 91 लोगों ने कोरोना को मात दी है. कुल मिलाकर, सक्रिय मामलों में गिरावट और रिकवरी रेट में इज़ाफा कोविड के खिलाफ एक सकारात्मक संकेत माना जा सकता है.
कोविड-19 केस लाइव:  पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में एक विदेशी राजनयिक समेत पांच और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शनिवार से अब तक कोविड-19 से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 27 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि राजनयिक रूस से हैं और आरटी-पीसीआर जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने बताया कि उनका इलाज कोलकाता के एक प्राइवेट हेल्थ सेंटर के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है. इनमें से अधिकतर लोगों में हल्के लक्षण हैं.चिंता की कोई बात नहीं है.
Corona Cases in India LIVE Update: ओडिशा में कोविड के दो और लोगों के पॉजिटिव केस मिले हैं. राज्य में कुल मामलों की संख्या सात हो गई है, स्वास्थ्य सचिव अश्वथी एस ने शनिवार को यह जानकारी दी. लोगों से घबराने की अपील नहीं करते हुए उन्होंने कहा कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है. उन्होंने कहा, ‘आईसीएमआर की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा वैरिएंट में गंभीर लक्षण नहीं दिखते हैं. ज्यादातर मामले हल्के हैं. साथ ही, केंद्र ने कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं, लेकिन सभी को बदलते मौसम के मद्देनजर सतर्क रहने की सलाह दी है.’
कोविड-19 केस लाइव: दिल्ली में कोरोना से मरने वाले पहले मरीज की पहचान हुई थी. शनिवार को एक 60 साल की महिला की कोरोना से मौत हो गई थी. वह कई बीमारियों से ग्रसित थी. हालांकि, इलाज के दौरान जांच में कोरोना की पुष्टि हुई. वहीं, बताया जा रहा है कि मरीज बुजुर्ग था और उसका घर पर ही इलाज चल रहा था. कोविड-19 के अलावा मरीज को अन्य बीमारियां भी थीं.
कोविड-19 केस लाइव: कर्नाटक में कोविड-19 से संक्रमित एक 63 साल के शख्स की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई. कर्नाटक में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या चार हो गई. अधिकारियों ने बताया कि कमजोरी की शिकायत के बाद उन्हें 21 मई को बेंगलुरु शहरी (बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका सीमा) के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 29 मई को उनकी मौत हो गई.
Corona Cases in India LIVE Update: देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. शनिवार को देर शाम केंद्रीय स्वास्थ्य ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि देश में कोरोना के नए मामले बढ़कर 3395 हो चुके हैं. वहीं, पिछले 24 घंटों में 685 कोरोनावायरस के मामले सामने आए हैं. बता दें कि शनिवार को कोरोना के मामले 2700 के पार थे.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News