Weather 1 June 2025 LIVE Update: पूर्वोत्तर की 7 सिस्टर स्टेट समेत इन राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Weather 1 June 2025 LIVE Update: भारत के ज्यादातर राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही राज्यों के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कुछ राज्यों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, आईएमडी ने दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कर्नाटक और केरल में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर बरसात हो रही है। असम और मेघालय, आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का वेदर सिर्फ News24 के साथ…
असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा तटीय कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में बारिश के दौरान डल लेक से शानदार वीडियो सामने आया है।

#watch | J&K | Rain lashes parts of Srinagar city. (Visuals from Dal Lake) pic.twitter.com/OwNXDCaS86
IMD ने बताया कि गुजरात के दाहोद और महिसागर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा कई हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही IMD ने बताया कि राज्य के छोटा उदयपुर, नर्मदा, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी और दमन, दादरा नगर हवेली, अमरेली, भावनगर और बोटाद जिलों में बारिश होने की उम्मीद जताई है।
भारतीय मौसम विभाग ने सिक्किम के मंगन जिले में आज भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। सिक्किम के ग्यालशिंग, नामची, सोरेंग, गंगटोक और पाकयोंग में अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
सिक्किम के मंगन जिले में भारी बारिश के बाद तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिसके बाद में काफी उफान देखा जा रहा है।

#watch | Mangan, Sikkim: Water level of the Teesta river increases following heavy rainfall in the region. (Source: IPR, Mangan) pic.twitter.com/ahXPLSXkjJ
असम के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। इसकी वजह से डिब्रूगढ़ में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं, जलस्तर बढ़ने से निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं।

#watch | Assam: Water level remains high in the Brahmaputra river, in Dibrugarh, following incessant rainfall in parts of Assam and its neighbouring states; Low-lying areas submerged due to rise in water level pic.twitter.com/8OahgOyt9i

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 3 दिनों में पश्चिम भारत के कई हिस्सों, खासकर कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद जताई रही है। इन राज्यों के अलग-अलग इलाकों में 1 से 3 जून के बीच भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में गरज, बिजली और आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम के इस मिजाज से छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और बिहार काफी प्रभावित होंगे। इसके अलावा, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की उम्मीद है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी। IMD के अनुसार, बारिश से पहले दिल्ली में धूल भरी आंधी चलेगी। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Very Light Rain/Drizzle with Thunderstorm and Max Winds (>40 kmph) as given below Reported over Delhi & other stations today, the 31st May 2025 evening#imd #weatherupdate #mausam #delhi #delhiweather #winds #thunderstorm #rainfall@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/zw9NhVj94H
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News