Santosh Kumar | February 5, 2026 | 10:34 AM IST | 3 mins read
सीटीईटी परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
CTET Hall Ticket 2026 Live Updates: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) फरवरी 2026 सेशन के लिए सीटीईटी परीक्षा 7 और 8 फरवरी को दो शिफ्ट में आयोजित करेगी। सीटेट एडमिट कार्ड 2026 आज जारी होने की उम्मीद है। सीटेट हॉल टिकट 2026 जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। सीटीईटी एडमिट कार्ड आमतौर पर परीक्षा से ठीक 2-3 दिन पहले जारी किया जाता है।
कैंडिडेट्स से मिले बड़ी संख्या में एप्लीकेशन की वजह से, सीटेट 2026 एग्जाम अब देश भर के 140 शहरों में 2 दिन होगा। सीबीएसई ने इसे 7 और 8 फरवरी को रीशेड्यूल कर दिया। पेपर 1 और पेपर 2 दोनों ही दोनों दिन होंगे।
सीटेट की पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड 2026 में परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और एग्जाम सेंटर की डिटेल्स चेक कर लें।
सीटेट हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना होगा। सीटीईटी 2026 फरवरी एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी।
Also readCTET Exam Schedule 2026: सीटेट परीक्षा शेड्यूल जारी; 7 और 8 फरवरी को 2 शिफ्ट में होगा एग्जाम, जानें टाइमिंग
सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और अन्य जरूरी निर्देश होंगे। परीक्षा के दिन एक वैलिड फोटो आईडी और पासपोर्ट साइज की फोटो साथ ले जाना भी जरूरी है।
कैंडिडेट्स को सीटीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 के जरिए पहले ही उनके एग्जाम सिटी के बारे में जानकारी मिल चुकी है। फाइनल एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर का पूरा पता होगा। लाखों कैंडिडेट सीटीईटी परीक्षा में हिस्सा लेंगे।
सीटेट हॉल टिकट 2026 जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। सीटीईटी 2026 परीक्षा 7 और 8 फरवरी को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।
February 5, 2026 | 10:34 AM IST
जिन पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को स्क्राइब की जरूरत है, उन्हें परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले तय परीक्षा केंद्र पर स्क्राइब से 20 मिनट के इंटरेक्शन सेशन के लिए मिलने की इजाजत दी जाएगी।
February 5, 2026 | 09:50 AM IST
सीटेट परीक्षा 2026 के लिए शहर सूचना पर्ची 23 जनवरी, 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। CTET परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड की एक प्रति और पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर अवश्य ले जाएं।
February 5, 2026 | 09:15 AM IST
सीबीएसई सीटेट पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली में पेपर-1 लिया जाएगा, जिसका समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
February 5, 2026 | 08:06 AM IST
सीटेट परीक्षा के संशोधित शेड्यूल के मुताबिक अब परीक्षा 7 और 8 फरवरी दोनों ही दिनों में पहली शिफ्ट में पेपर-2 आयोजित किया जाएगा। यह पेपर लगभग ढाई घंटे का होगा।
February 4, 2026 | 09:40 PM IST
एनटीए द्वारा सीटेट सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 23 जनवरी को जारी कर दी गई थी, जिसमें उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं।
February 4, 2026 | 07:54 PM IST
सीबीएसई सीटीईटी फरवरी 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी:
February 4, 2026 | 07:00 PM IST
सीबीएसई ने 23 जनवरी को सीटेट एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जारी की। सीटीईटी सिटी स्लिप में केवल परीक्षा शहर की जानकारी होती है, जिससे उम्मीदवारों को अपनी यात्रा और रहने की योजना बनाने में मदद मिलती है।
February 4, 2026 | 06:21 PM IST
सीटेट एडमिट कार्ड 2026 ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है।
February 4, 2026 | 05:31 PM IST
सीटेट 2026 परीक्षा में उपस्थित होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
February 4, 2026 | 04:42 PM IST
सीटेट एडमिट कार्ड जारी होने की डेट आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है, सीटीईटी हॉल टिकट जल्द ही जारी किया जा सकता है।
February 4, 2026 | 04:11 PM IST
सीबीएसई ने परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी 23 जनवरी 2026 को ही जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
February 4, 2026 | 03:45 PM IST
सभी कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उस पर दी गई डेट और शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए उसी के अनुसार परीक्षा में शामिल होना चाहिए। कैंडिडेट्स को परीक्षा शुरू होने से पहले अपने अलॉटेड परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
February 4, 2026 | 02:58 PM IST
सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा दो पेपरों (पेपर 1 और पेपर 2) के लिए 7 और 8 फरवरी को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है।
February 4, 2026 | 01:52 PM IST
सीटेट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालना होगा।
February 4, 2026 | 12:35 PM IST
सीटीईटी 2026 एडमिट कार्ड आमतौर पर परीक्षा से ठीक 2-3 दिन पहले जारी किया जाता है।
February 4, 2026 | 11:48 AM IST
सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी, जिसमें पेपर-1 (कक्षा 1-5) दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक और पेपर-2 (कक्षा 6-8) सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। इसमें कुल 150 मल्टीपल चॉइस प्रश्न होंगे।
February 4, 2026 | 11:05 AM IST
आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से सीटेट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-
February 4, 2026 | 10:45 AM IST
सीटेट एडमिट कार्ड 2026 आज जारी होने की उम्मीद है। सीटेट हॉल टिकट 2026 जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
सीटेट एग्जाम दो दिनों तक, 7 और 8 फरवरी 2026 को होगा, जिसमें हर दिन दो शिफ्ट होंगी। यह सीटीईटी एग्जाम 21वां एडिशन है।
Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP