Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। जाले नगर परिषद क्षेत्र सहित प्रखंड के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को दिनभर रक्षाबंधन त्योहार हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि व मंगलमय जीवन की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर जीवनभर उनकी रक्षा एवं हर सुख-दुख में साथ निभाने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस त्योहार को लेकर सुबह से ही जाले, राढ़ी, दोघड़ा, घोघराहा, ब्रह्मपुर बाजार सहित ग्रामीण हाट-बाजारों में राखी, मिठाई और उपहार की दुकानों पर लोगों की भारी चहल-पहल देखी गई। सुबह बहनों को अपने भाइयों के लिए राखी की खरीदती करते देखा गया।
घरों में पूजा-अर्चना के बाद बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर आरती उतारी, राखी बांधी और मुंह मीठा कराया। बच्चों और युवाओं में इस त्योहार को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। कई गांवों में इस मौके पर बहनें दूर-दराज से अपने-अपने मायके पहुंची थीं। पूरे दिन प्रखंड क्षेत्र में रक्षाबंधन को लेकर खुशी, प्रेम और उत्साह का माहौल रहा।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play