Datia Election Result: दतिया में कौन जीत रहा चुनाव? आखिरी राउंड की गिनती से पहले जानें क्या हो गया कोई उलटफेर – India.Com

Datia Election Result Update: मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है. कांग्रेस नेता घनश्याम सिंह (Ghanshyam Singh) ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आशुतोष तिवारी (Ashutosh Tiwari) को शिकस्त दी. भारतीय चुनाव आयोग (ECI) की तरफ से जारी चुनाव परिणाम के मुताबिक, कांग्रेस नेता घनश्याम सिंह ने 6016 वोटों से जीत दर्ज की है. कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 66,757  वोट मिले. वहीं, BJP के आशुतोष तिवारी 60,741 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे.

दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की जरूरत तब पड़ी जब मौजूदा कांग्रेस MLA राजेंद्र भारती को अयोग्य घोषित कर दिया गया. साल 2015 के बैंक फ्रॉड केस में दोषी पाए जाने और तीन साल जेल की सजा सुनाए जाने के बाद भारती की मेंबरशिप चली गई थी.

दतिया विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान हुआ था. यहां 71.44 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले थे. मतगणना शुरू होने से पहले कांग्रेस ने एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने पार्टी के विरोध में उपचुनाव में प्रचार किया था. मतगणना पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो रही है.

मतगणना के लिए कुल 21 काउंटर बनाए गए हैं, जिनमें 20 काउंटर EVM मतगणना तथा 1 काउंटर डाक मतपत्रों की गणना के लिए निर्धारित किया गया है. हर मतगणना काउंटर पर तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार मतगणना कार्य करेंगे.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News