Entertainment News LIVE Updates 29 Jan 2025: नयनतारा और धनुष के बीच चल रहे कॉपीराइट विवाद में एक्टर धनुष को जीत मिली है। मद्रास हाईकोर्ट ने रांझणा फेम एक्टर धनुष के हक में फैसला सुनाया है। धनुष ने दावा किया था कि नयनतारा की नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री में उनकी फिल्म से जुड़ी 3 सेकंड की क्लिप बिना उनकी इजाज़त के लगाई गई है। अब वो ये केस जीत गए हैं और कोर्ट ने नेटफ्लिक्स इंडिया की याचिका को खारिज कर दिया है। ‘डॉन 3’ को लेकर बड़ी खबर आई है, एक्टर विक्रांत मैसी फिल्म में विलेन बनेंगे। सैफ अली खान केस में पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और बताया है कि जिस आरोपी को उन्होंने पकड़ा है वो बिल्कुल ठीक है। अर्चना पूरन सिंह के साथ शूटिंग के वक्त हादसा हो गया जिसमें उनकी कलाई की हड्डी टूट गई है। यहां पढ़िए एंटरटेनमेंट से जुड़ी हर बड़ी खबर।
Entertainment News LIVE: हेमा मालिनी ने महाकुंभ जाकर मौनी अमावस्या पर शाही स्नान किया।
Entertainment News LIVE Updates: एक्टर हिमांश कोहली ने भी महाकुंभ में स्नान किया और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।
Entertainment News LIVE Updates 29 Jan 2025: सैफ अली खान केस में मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मीडिया के सवालों के जवाब दिए हैं। पुलिस ने बताया कि फिंगरप्रिंट की रिपोर्ट अभी तक उन्हें नहीं मिली है। साथ ही पुलिस ने ये जानकारी भी दी है कि उन्होंने जिस अपराधी को पकड़ा है वो बिल्कुल ठीक है। पुलिस की एक टीम कोलकाता में भी जांच कर रही है। यहां आप पूरी खबर पढ़ सकते हैं।
Entertainment News LIVE Updates 29 Jan 2025: एक्ट्रेस और टीवी पर्सनैलिटी अर्चना पूरन सिंह की कलाई की हड्डी टूट गई है और हाथ में तार डालकर उनकी सर्जरी की गई है। अर्चना ने इसका पूरा वीडियो अपने व्लॉग में शेयर किया है, यहां क्लिक करके आप देख सकते हैं।
Entertainment News LIVE Updates 29 Jan 2025: मद्रास हाई कोर्ट ने कॉपीराइट केस में धनुष के हक में फैसला सुनाया है। धनुष ने नयनतारा और नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस भेजा था और दावा किया था कि उनकी फिल्म से 3 सेकेंड की क्लिप एक्ट्रेस ने बिना अनुमति के अपनी डॉक्यूमेंट्री में लगाई है जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है। धनुष ने नवंबर 2024 में मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था कि नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल में उनकी फिल्म नानुम राउडी धान की 3 सेकंड की क्लिप बिना उनकी अनुमति के इस्तेमाल हुई है।
Entertainment News LIVE Updates 29 Jan 2025: फरहान खान की फिल्म ‘डॉन 3’ में जहां डॉन का किरदार रणवीर सिंह निभाने वाले हैं और वहीं विक्रांत मैसी इस फिल्म में विलेन का रोल निभाएंगे। हाल ही में एक्टर ने ऐलान किया था कि वो एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं ऐसे में ये खबर सामने आई तो नेटिजन्स उन्हें ट्रोल करने लगे।