Mahakumbh 2025 LIVE Updates: महाकुंभ पर भगदड़ पर CM योगी ने दी प्रतिक्रिया, उधर AAP नेता ने साधा निशाना – UPTak

यूपी तक


ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Mahakumbh Mauni Amavasya Snan LIVE: मौनी अमावस्या का विशेष धार्मिक महत्त्व है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने के लिए ग्रहों की स्थिति सर्वथा अनुकूल होती है. आज मौनी अमावस्या के मैके पर और 10 करोड़ लोगों के गंगा स्नान करने की संभावना है. उत्तर प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि प्रशासन ने मौनी अमावस्या के लिए पूरी तैयारी कर ली है. मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के उपाय किए गए हैं और एआई से युक्त सीसीटीवी कैमरे तथा ड्रोन से लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. 
महाकुंभ में भगदड़ के बाद अमृत  स्नान स्थगित, अखाड़े वापस अपने कैंप में लौट रहे हैं. अखाड़ा मार्ग पुलिस ने अनाउंसमेंट किया कि पीछे जाने का आदेश हुआ है सभी लोग वापस जाएं. हाकुंभ में भगदड़ की खबर पर, विशेष कार्याधिकारी कुंभ मेला प्राधिकरण अकांक्षा राणा ने कहा, “संगम नोज पर बैरियर टूटने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. इस घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। कोई भी गंभीर नहीं है. महाकुंभ से जुड़े हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे LIVE ब्लॉग के साथ.
मनीष कुमार, रेलवे अधिकारी ने बताया, “कुंभ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अगले आदेश तक अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है. हालांकि, रेगुलर ट्रेनें पहले की तरह चलती रहेंगी. भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.” उन्होंने बताया कि अन्य रूटों पर चलने वाली कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन जारी रहेगा. केवल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज जाने वाली कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों को अस्थाई रूप से रोका गया है. रेगुलर ट्रेनों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.
मौनी अमावस्या पर करोड़ों श्रद्धालुओं के प्रयागराज पहुंचने पर संगम नोज में भगदड़ की स्थिति हो गई. कई लोगों की मौत की आशंका है. इस बीच समाजवादी पार्टी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा ने एक्स पर पोस्ट कर जो लिखा है उसे यहां नीचे पढ़ा जा सकता है. 
अत्यंत दुःखद !

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ से श्रद्धालुओं के हताहत होने की सूचना, हृदयविदारक।

ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दें, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।

शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं।

राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाए सरकार।
 
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने सीएम योगी पर साधा निशाना. सौरभ भारद्वाज ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि दिल्ली चुनाव में प्रचार की बजाय कुंभ की व्यवस्था को देखें सीएम योगी आदित्यनाथ.
Instead of political campaigning at Delhi, the CM of UP @myogiadityanath should be in his state to oversee Kumbh arrangements.
This is so sad to see pilgrims have to undergo stampede like situation. https://t.co/X0ZlNxUrwr
 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- महाकुम्भ-2025, प्रयागराज आए प्रिय श्रद्धालुओं, माँ गंगा के जिस घाट के आप समीप हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें. आप सभी प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें. संगम के सभी घाटों पर शांतिपूर्वक स्नान हो रहा है. किसी भी अफवाह पर बिल्कुल भी ध्यान न दें.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
महाकुंभ में भगदड़ के बाद 10 से ज्यादा मौतों की आशंका जताई जा रही है. हालांकि अबतक आधिकारिक तौर पर आंकड़ों की पुष्टि नहीं हुई है. देखिए महाकुंभ से LIVE कवरेज. 
 
निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी महाकुंभ में भगदड़ की जानकारी देते हुए रो पड़े. देखिए LIVE वीडियो
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: महाकुंभ में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने और कई लोगों के घायल होने की खबर के बाद बचाव कार्य जारी है.
#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh: Rescue operations are underway after a stampede-like situation arose in Maha Kumbh and several people were reported injured. https://t.co/4z63F7pAS9 pic.twitter.com/YxZHXIoy51
 
प्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ मेले की स्थिति के बारे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है. घटनाक्रम की समीक्षा की गई है और तत्काल सहायता उपलब्ध कराने को कहा गया है. 
#MahaKumbh2025 | PM Modi spoke to UP CM Yogi Adityanath about the situation at the Maha Kumbh Mela, reviewed the developments, and called for immediate support measures. pic.twitter.com/T5mQCQM7M0
 
महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर उमड़ी करोड़ों की भीड़. इस बीच रात में 2 बजे के करीब भगदड़ जैसी स्थिति. कई लोगों के घायल होने की खबर. देखिए महानिर्वाणी अखाड़े के संत ने क्या बताया. 
#WATCH | #Mahakumbh | Prayagraj, Uttar Pradesh: “Some ‘Devta’ of the Panchayati Mahanirvani went ahead. The situation did not seem to be suitable because of the large crowd. So the Akhara has stopped the ‘Snan’ for the Mahamandaleshwars…” pic.twitter.com/0VnZvW0Tyd
 
महाकुंभ के संगम क्षेत्र में मची भगदड़ के कारण आज का अमृत स्नान रद्द कर दिया गया है. अखाड़ा परिषद ने यह फैसला लिया है. बताया जा रहा है कि संगम नोज पर अचानक भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस घटना में सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें कुंभ क्षेत्र के सेक्टर-2 में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
 
महाकुंभ पर मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के लिए पहुंचे करोड़ों लोग, संगम नोज पर भगदड़ हो गई. इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है. हालांकि अबतक कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है. यूपी Tak की अपील है कि भगदड़ से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न दें. 
 
महाकुंभ में भगदड़ के बाद सभी 13 अखाड़ों का शाही स्नान / अमृत स्नान स्थगित करने का ऐलान हुआ है. महाकुंभ में ग्राउंड जीरो से देखिए यूपी Tak की लाइव कवरेज. 
 
महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ के बाद अखाड़ा परिषद का बड़ा फैसला. आज के स्नान को सभी 13 अखाड़ों ने किया रद्द. घटना की वजह से नहीं करेंगे अमृत स्नान. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने दी ये जानकारी.
भगदड़ की खबर के बाद महाकुंभ सेक्टर 2 में कुंभ क्षेत्र में स्थापित अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ एकत्रित हुई. 
#WATCH | #MahaKumbh2025 | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: भगदड़ की खबर के बाद महाकुंभ सेक्टर 2 में कुंभ क्षेत्र में स्थापित अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ एकत्रित हुई। pic.twitter.com/LX6EPD8vmQ
 
मौनी अमावस्या के अवसर पर ‘अमृत स्नान’ के लिए त्रिवेणी संगम के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.  (ड्रोन वीडियो त्रिवेणी संगम, महाकुंभ मेला क्षेत्र से है.)
#WATCH | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश | मौनी अमावस्या के अवसर पर ‘अमृत स्नान’ के लिए त्रिवेणी संगम के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। #MahaKumbhMela2025

(ड्रोन वीडियो त्रिवेणी संगम, महाकुंभ मेला क्षेत्र से है।) pic.twitter.com/qtX6ecKgQZ
 
यागराज, उत्तर प्रदेश: महाकुंभ में भगदड़ की खबर पर, विशेष कार्याधिकारी कुंभ मेला प्राधिकरण अकांक्षा राणा ने कहा, “संगम नोज पर बैरियर टूटने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। कोई भी गंभीर नहीं है …”
#WATCH | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: महाकुंभ में भगदड़ की खबर पर, विशेष कार्याधिकारी कुंभ मेला प्राधिकरण अकांक्षा राणा ने कहा, “संगम नोज पर बैरियर टूटने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। कोई भी गंभीर नहीं है …” pic.twitter.com/sF1MNCpjWk
 
महाकुंभ में भगदड़ के बाद अमृत  स्नान स्थगित, अखाड़े वापस अपने कैंप में लौट रहे हैं. अखाड़ा मार्ग पुलिस ने अनाउंसमेंट किया कि पीछे जाने का आदेश हुआ है सभी लोग वापस जाएं. देखिए हर पल की लाइव कवरेज यहां नीचे.
 
Mahakumbh Mauni Amavasya 2025 LIVE Updates: महाकुंभ 2025 में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर योगी सरकार ने श्रद्धालुओं के अनुभव को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारी की है. इस अमृत स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं पर आसमान से गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा की जाएगी. अनुमान जताया जा रहा है कि मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ श्रद्धालु अमृत स्नान करेंगे. पुष्प वर्षा का यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए अद्वितीय अनुभव और उत्साह का संचार करेगा और श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और उत्साह को नई ऊंचाई देगा. श्रद्धालु इस अनोखे अनुभव को देखने और महसूस करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 
 
Mahakumbh Mauni Amavasya 2025 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश सरकार ने मौनी अमावस्या के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने के मद्देनजर यहां 1000 से अधिक मेडिकल कर्मियों को तैनात किया है. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है. बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मेले के हर सेक्टर में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. इसमें कहा गया है, “महाकुंभनगर में 300 विशेषज्ञ डॉक्टर सुपर स्पेशल हॉस्पिटल में तैनात किए गए हैं. ये डॉक्टर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं. अब तक 2 लाख से अधिक मरीज यहां के केंद्रीय समेत अन्य अस्पतालों में ओपीडी सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं. साथ ही ढाई लाख से अधिक पैथोलॉजी टेस्ट अब तक किए जा चुके हैं.”
 
Mahakumbh Mauni Amavasya 2025 LIVE Updates: अमृत स्नान (पूर्व में शाही स्नान), महाकुंभ मेले का सबसे पवित्र और सबसे बड़ा स्नान पर्व होता है जिसमें दुनियाभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के लिए आते हैं. अमृत स्नान का मुख्य आकर्षण विभिन्न अखाड़ों के साधुओं का स्नान होता है. अमृत स्नान की तिथियां सूर्य, चंद्र और बृहस्पति के ज्योतिषीय मेल पर आधारित होती हैं और माना जाता है कि इनके योग से पवित्र नदियों की अध्यात्मिक शक्ति बढ़ जाती है. यह भी माना जाता है कि मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों का जल अमृत में परिवर्तित हो जाता है. मौनी अमावस्या का स्नान पारंपरिक रूप से मौन रहकर किया जाता है. 
 
ADVERTISEMENT

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News