Feedback
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले अमेरिका में मौसम ने अचानक करवट ले ली. शनिवार (18 जुलाई) को न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में आए तेज तूफान और मूसलाधार बारिश ने पूरे इलाके को पानी-पानी कर दिया. सबसे ज्यादा असर न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड स्थित मेटलाइफ स्टेडियम मं देखने को मिला, जहां 20 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 12.30 बजे से स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खिताबी मुकाबला होना है.
बारिश इतनी तेज थी कि कुछ समय के लिए स्टेडियम बारिश की घनी चादर के पीछे लगभग ओझल हो गया. सोशल मीडिया पर स्टेडियम के वीडियो तेजी से वायरल हुए, जिन्हें देखकर फैंस के मन में यह सवाल उठने लगा कि कहीं मौसम फाइनल का मजा किरकिरा तो नहीं कर देगा.
The Louis Vuitton Trophy Trunk. Crafted to carry history. Football’s greatest prize awaits its next champion🏆✨#FIFAWorldCup #LouisVuitton @LouisVuitton pic.twitter.com/dE3dsjNW8W
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल ऐसी कोई आशंका नहीं है कि खराब मौसम के कारण फाइनल मुकाबले पर असर पड़ेगा. रविवार को बारिश थमने और मौसम के साफ रहने की संभावना जताई गई है. ऐसे में करीब 80 हजार दर्शकों की मौजूदगी में स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खिताबी मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होने की उम्मीद है.
पिछले कई दिनों से कनाडा के जंगलों में लगी सैकड़ों भीषण आग का धुआं अमेरिका के उत्तर-पूर्वी हिस्सों तक पहुंच गया था. न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी भी इसकी चपेट में थे, जिसके चलते कई इलाकों में वायु गुणवत्ता खराब हो गई थी और प्रशासन को एयर क्वालिटी अलर्ट जारी करना पड़ा.
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शनिवार की तेज बारिश इस धुएं को काफी हद तक साफ करने में मदद करेगी. accuweather.com के अनुसार, रविवार को ईस्ट रदरफोर्ड में हवा की गुणवत्ता शनिवार के मुकाबले काफी बेहतर रहेगी. हालांकि यह पूरी तरह आदर्श स्तर तक नहीं पहुंचेगी, लेकिन खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए परिस्थितियां पहले से कहीं ज्यादा अनुकूल होंगी.
दुनियाभर के करोड़ों फुटबॉल प्रेमियों की नजरें स्पेन और अर्जेंटीना के महामुकाबले पर टिकी हैं. ऐसे में मौसम को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच राहत की खबर यही है कि फिलहाल फाइनल के स्थगित होने या कार्यक्रम में बदलाव की कोई संभावना नहीं दिख रही. यदि मौसम का पूर्वानुमान सही साबित होता है, तो रविवार को दुनिया बिना किसी रुकावट के नए फुटबॉल चैम्पियन को ताज पहनते हुए देखेगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू