Shani Vakri 2026: 8 दिन में बदल जाएगा ग्रहों का खेल! मेष समेत इन 5 राशियों को मिल सकते हैं धन और तरक्की के डब – India.Com

Shani-Guru Gochar: 19 जुलाई से 27 जुलाई के बीच गुरु का नक्षत्र परिवर्तन, बुध का उदय और शनि की वक्री चाल शुरू होने से बन रहा खास ज्योतिषीय संयोग. मेष, मिथुन, सिंह, तुला और मीन राशि वालों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में अनुकूल संकेत माने जा रहे हैं.

जुलाई 2026 का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 19 जुलाई से लेकर 27 जुलाई के बीच गुरु, बुध और शनि से जुड़े तीन बड़े परिवर्तन होने जा रहे हैं, जिनका असर सभी राशियों पर अलग-अलग तरीके से पड़ सकता है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 19 जुलाई को देवगुरु बृहस्पति पुष्य नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश कर रहे हैं, 25 जुलाई को बुध देव उदय होंगे और 27 जुलाई को शनि मीन राशि में वक्री चाल शुरू करेंगे. इसी वजह से आने वाले 8 दिन ग्रहों की दृष्टि से बेहद खास माने जा रहे हैं.

विशेषज्ञों का मानना है कि यह समय कुछ राशियों के लिए करियर, नौकरी, व्यापार और आर्थिक मामलों में अनुकूल संकेत लेकर आ सकता है. खासतौर पर मेष, मिथुन, सिंह, तुला और मीन राशि वालों के लिए धन और तरक्की के मजबूत योग बनते दिखाई दे रहे हैं.

मेष राशि वालों के लिए यह समय नई शुरुआत का संकेत दे सकता है. लंबे समय से अटके सरकारी, कानूनी या व्यक्तिगत कार्यों में प्रगति देखने को मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं. आर्थिक मामलों में भी सुधार की संभावना बन रही है.
मिथुन राशि वालों के लिए गुरु और बुध का प्रभाव खास माना जा रहा है. बेरोजगार लोगों को इंटरव्यू या नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को पुराने संपर्कों से फायदा मिलने के संकेत हैं. हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना इस दौरान बेहद जरूरी रहेगा.

सिंह राशि के जातकों के लिए यह अवधि काफी सकारात्मक मानी जा रही है. कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं. प्रमोशन, वेतन वृद्धि या किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलने की संभावना भी बन सकती है. सामाजिक प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी के संकेत हैं.
तुला राशि वालों के लिए यह समय रणनीतिक फैसलों का रहेगा. सही समय पर लिया गया निर्णय करियर को नई दिशा दे सकता है. परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा और साझेदारी वाले कामों में लाभ मिलने के संकेत हैं. हालांकि 27 जुलाई तक विवादों और अनावश्यक बहस से दूर रहने की सलाह दी जाती है.
शनि के मीन राशि में वक्री होने के कारण इस राशि पर विशेष प्रभाव माना जा रहा है. कार्यक्षेत्र में आपके विचारों और योजनाओं को सराहना मिल सकती है. आय के नए स्रोत खुलने के संकेत हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना भी बन सकती है. मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी आप खुद को अधिक मजबूत महसूस कर सकते हैं.
वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों को बड़े निवेश से पहले दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करनी चाहिए. कर्क, वृश्चिक और धनु राशि वालों को स्वास्थ्य और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत हो सकती है. कुंभ राशि वालों को 27 जुलाई तक बड़े आर्थिक लेन-देन और अनजान लोगों को उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है.
इस गोचर काल में शुभ फलों को मजबूत करने के लिए शनिवार को शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना और शनि चालीसा का पाठ करना लाभकारी माना जाता है. वहीं गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा और पीली वस्तुओं का दान करना भी शुभ माना जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नेहा अवस्थी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 सालों का अनुभव है. नेहा टीवी और डिजिटल दोनों माध्यमों की जानकार हैं. इन 18 सालों में इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News