बालवाटिका से कक्षा पांच तक तय हुए अधिगम लक्ष्य, प्रशिक्षण और कक्षा शिक्षण में होगा उपयोग – Hindustan

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। निपुण लक्ष्य चार्ट में बालवाटिका से कक्षा पांच तक प्रत्येक कक्षा के लिए विषयवार अधिगम परिणाम निर्धारित कर दिए गए हैं। बालवाटिका में बच्चों के लिए दो से तीन अक्षर वाले सरल शब्द पढ़ने, अपना नाम पहचानने और लिखने तथा एक अंकीय संख्याओं की पहचान जैसे लक्ष्य तय किए गए हैं।
कक्षा एक और दो में छोटे वाक्य पढ़ने-लिखने, गिनती, जोड़-घटाव और दैनिक जीवन में मुद्रा के उपयोग जैसी दक्षताओं पर जोर दिया गया है। वहीं कक्षा तीन से पांच के विद्यार्थियों के लिए हिंदी में अज्ञात गद्यांश को समझकर पढ़ना और उससे संबंधित कम से कम 75 प्रतिशत प्रश्नों के सही उत्तर देना, स्वतंत्र लेखन, गणित में गुणा, भाग, भिन्न, ज्यामितीय आकृतियों की समझ, पर्यावरण अध्ययन से जुड़ी व्यावहारिक अवधारणाओं तथा अंग्रेजी में समझ के साथ पढ़ने और लिखने के स्पष्ट अधिगम लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग का मानना है कि इन मानकों के आधार पर शिक्षक प्रत्येक बच्चे की सीखने की प्रगति का आकलन कर सकेंगे और आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग भी दे सकेंगे। दूसरी तरफ परिषदीय विद्यालयों की सभी कक्षाओं में 31 जुलाई तक संबंधित कक्षा के निपुण लक्ष्य पोस्टर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही सभी बीआरसी, बीएसए कार्यालय और डायट में भी इनका प्रदर्शन किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य बालवाटिका से कक्षा पांच तक प्रत्येक विद्यार्थी के लिए तय अधिगम लक्ष्यों को विद्यालय की दैनिक शिक्षण प्रक्रिया का हिस्सा बनाना है।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी का कहना है कि “निपुण लक्ष्य केवल पोस्टर नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे के अधिगम की दिशा तय करने वाले स्पष्ट मानक हैं। इन लक्ष्यों के अनुरूप शिक्षण होने से शिक्षक बच्चों की सीखने की प्रगति का बेहतर आकलन कर सकेंगे और आवश्यकतानुसार शैक्षणिक सहयोग भी दे पाएंगे।“ उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 31 जुलाई तक प्रत्येक विद्यालय में निपुण लक्ष्य पोस्टर का प्रदर्शन सुनिश्चित कराया जाए तथा प्रशिक्षण, कक्षा शिक्षण और निरीक्षण के प्रत्येक स्तर पर इनका प्रभावी उपयोग भी किया जाए।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News