Search
First India News- Digital Desk
Date: 01-11-26 19:29
जोधपुर: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने SIR को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची किसी राजनीतिक दल की निजी संपत्ति नहीं. मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है. SIR का उद्देश्य पात्र मतदाता का अधिकार छीनना नहीं, सुरक्षित करना है. कांग्रेस स्पष्ट करे-विरोध SIR से है या चुनावी जवाबदेही से ?
देश में 12वीं बार SIR की प्रक्रिया हो रही. पहले 10 बार कांग्रेस शासन में SIR हुई. मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने पर आपत्ति क्यों ? SIR में 2 करोड़ 80 लाख नाम हटे, 1 करोड़ 90 लाख नए नाम जुड़े. पात्र मतदाता का नाम छूटा तो निर्धारित प्रक्रिया से दोबारा जुड़वा सकता है.
कांग्रेस पर वोट चोरी के नाम पर भ्रम फैलाने का आरोपः
विपक्ष को विरोध का अधिकार, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का अपमान उचित नहीं है. कांग्रेस पर वोट चोरी के नाम पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया. दिल्ली आंदोलन पर बोले कि पहले मतदाता सूची की शुचिता से जुड़े सवालों के कांग्रेस जवाब दे.
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS