Gaya News: टनकुप्पा प्रखंड की चोवार पंचायत के मनमाधो गांव में गुरुवार की रात दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से गिरजा देवी, पति स्व. छट्ठू शर्मा का मिट्टी का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। हालांकि मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या भी खड़ी हो गई है। गिरजा देवी के पुत्र राजेश शर्मा ने बताया कि उनका परिवार गरीबी रेखा की सूची में शामिल है। इसके बावजूद अब तक आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। आर्थिक तंगी के कारण परिवार जर्जर मिट्टी के मकान में रहने को मजबूर था।
लगातार बारिश से मकान की दीवारें कमजोर हो गईं और रात में अचानक ढह गईं। ईश्वर की कृपा रही कि घर में रहे सभी परिवार बाल-बाल बच गए। उसने बताया कि हालांकि घर में रखा खाने-पीने का सामान और घरेलू उपयोग की सामग्री मलबे में दबकर बर्बाद हो गई।पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना अंचलाधिकारी को दी है। उसने प्रशासन से स्थल निरीक्षण कर तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ आवास योजना का लाभ देने की मांग की है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play