Ghatsila News: चक्रवाती तूफान से किसानों की धान की फसल बर्बाद – Hindustan

Ghatsila News: डुमरिया। चक्रवाती तूफान के प्रभाव से हुई लगातार बारिश और तेज आंधी ने डुमरिया प्रखंड क्षेत्र के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। पिछले दो दिनों से आए चक्रवाती तूफान के कारण खेतों में तैयार हो रही धान की खड़ी फसल बड़े पैमाने पर जमीन पर गिर गई है। कई खेतों में धान की फसल बारिश के पानी में डूब गई है, जबकि कुछ खेतों में जलजमाव के कारण फसल खराब होने की आशंका बढ़ गई है। इससे प्रखंड क्षेत्र के किसानों की परेशानी बढ़ गई है। साल भर की मेहनत और खेती में लगाई गई पूंजी बर्बाद होने की चिंता किसानों को सता रही है।
इसका असर डुमरिया प्रखंड के कुमड़ाशोल गांव समेत विभिन्न पंचायतों के ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल रहा है। खेतों में चारों ओर धान की गिरी हुई फसल और जमा बारिश का पानी किसानों की मुश्किलों को बयां कर रहा है। किसान अपनी फसल को बचाने के लिए खेतों में उतरकर लगातार मेहनत कर रहे हैं। कहीं किसान गिरी हुई धान की फसल को दोबारा खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं, तो कहीं खेतों में जमा पानी की निकासी के लिए नालियां बना रहे हैं, ताकि फसल को अधिक नुकसान से बचाया जा सके।कुमड़ाशोल गांव के किसान फूलक साव, दीपक साव, प्रदीप साव, नरेश साव एवं करान मुर्मू ने बताया कि लगातार दो दिनों तक हुई बारिश और तेज आंधी के कारण खेतों में लगी धान की फसल पूरी तरह प्रभावित हुई है। कई जगहों पर धान की खड़ी फसल जमीन पर गिर गई है। वहीं, खेतों में बारिश का पानी जमा होने से धान की बालियां भी पानी में डूबी हुई हैं। किसानों का कहना है कि यदि खेतों से जल्द पानी नहीं निकला और मौसम में सुधार नहीं हुआ, तो फसल को और अधिक नुकसान पहुंच सकता है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News