Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। सिद्धार्थ विहार में प्रतीक ग्रैंड सिटी से लेकर एनएच नौ तक जाने वाली सड़क बारिश के बाद उखड़ गई। लोगों का कहना है कि कुछ महीनों पहले ही सड़क बनाई गई थी, लेकिन घटिया निर्माण सामग्री और जलनिकासी की व्यवस्था न होने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खुल गई।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सिद्धार्थ विहार में बहुमंजिला इमारतों के निर्माण की अनुमति तो दे दी गई, लेकिन क्षेत्र में जल निकाली जैसी जरूरी व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया। निवासी एनके नेगी ने बताया कि एसजी शिखर हाइट से एनएच-नौ तक जाने वाली सड़क एपेक्स क्रेमलिन के सामने उखड़ी पड़ी है। बड़े-बड़े गड्ढे और बजरी पूरे सड़क पर फैली है, जबकि चार महीने पहले यह सड़क बनाई गई थी। सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता को ताक पर रख घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा प्रतीक ग्रैंड सिटी से एनएच-9 की तरफ जाने वाली सड़क पर कई जगह गड्ढे हैं, जिनमें पानी भरा हुआ है। वाहन आते-जाते हिचकौले खाते हैं। कई लोग गिर भी चुके हैं।
निवासी पंकज चौहान का कहना है कि एनएच-नौ से सिद्धार्थ विहार की तरफ सोसाइटी तक आने वाली सड़क पर भी गड्ढे हो गए हैं। कई जगह सड़क धंसने जैसी स्थिति है। बजरी उखड़ी हुई है। वहीं, गड्ढों में पानी भरा है। लोगों ने आवास एवं विकास के कार्यों पर सवाल उठाते हुए निर्माण कार्य के जांच कराने की मांग की है।
सड़क का निर्माण नहीं किया गया है केवल पैच वर्क करके गड्ढों को भरा गया था। बारिश में जो सड़क खराब हुई है उसे ठीक करा दिया जाएगा। -विकास कुमार गौतम, अधिशासी अभियंता, आवास एवं विकास परिषद
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play