Gorakhpur News: बाइक से आए बदमाश, फिर कार्यक्रम से लौट रहे BJP नेता पर बरसा दी तड़ातड़ गोलियां, जानिए क्या… – Zee News

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर में बीजेपी नेता राधा मोहन सिंह पर हमला हुआ है. मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि आरएसएस कार्यक्रम से लौटते समय कैथवलिया बंधे पर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. बीजेपी नेता की पीठ में गोली लगी है. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हैं. 
Trending Photos
BJP Radha Mohan Singh Attack News: गोरखपुर में बीजेपी नेता को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी है. ये गोली राधा मोहन सिंह की पीठ में जा फंसी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. यह घटना गगहा क्षेत्र में कैथवलिया बंधे पर की है. आरोप है कि छेड़खानी के मामले में जेल से छूटे आरोपितों पर इस वारदात को अंजाम दिया है. अब पुलिस की चार टीमें इन आरोपियों की तलाश के लिए गठित की गई हैं.

क्या है ये पूरी घटना?
आपको बता दें, भैसहा गांव निवासी राधा मोहन सिंह हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं. वह अभी भाजपा से जुड़े हुए हैं. बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 8:45 बजे वह आरएसएस के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे. जब वह रकहट और भैसहा गांव के बीच स्थित कैथवलिया बंधे के रास्ते से गुजर रहे थे, इसी दौरान पीछे से आए दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी.

अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए बदमाश
इस फायरिंग में एक गोली उनकी पीठ में लग गई. जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. राधा मोहन सिंह ने इस घटना की जानकारी गगहा थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी को दी. इसके बाद पुलिस घायल नेता को सीएचसी गगहा ले गई, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद सीओ बांसगांव अनुज कुमार सिंह और एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पूरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. बीजेपी नेता का कहना है कि अक्टूबर 2023 में उनके कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं से मनबढ़ों ने छेड़खानी की थी. उनकी शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों को जेल भेजा था. आरोप है कि जेल से छूटने के बाद वही युवक बीजेपी नेता को धमकी दे रहे थे. इस मामले में पुलिस को पहले ही सूचना दी गई थी कि आरोपी उनकी रेकी कर रहे हैं. अब पुलिस इसी को केंद्र में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है.
एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पूरी का कहना है कि फॉरेंसिक साक्ष्य जुटा लिए गए हैं. हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. जल्द ही घटना का पर्दाफाश हो जाएगा.
यह भी पढ़िए: Varanasi Encounter: गाजीपुर से सोनभद्र तक…24 से ज्यादा मुकदमे, काशी में हुआ ढेर, जानिए कौन है सुपारी किलर बनारसी यादव?
यह भी पढ़िए: Ghaziabad News: एक साथ किया हर काम, फिर साथ ही दी अपनी जान, तीन बहनों के सामूहिक सुसाइड से दहला गाजियाबाद
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News