Haridwar News: ज्वालापुर के नाहर सिंह एन्क्लेव कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे, अलमारियों के लॉकर तोड़ दिए और नकदी व कीमती आभूषण चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है, जिसमें दो संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने शनिवार को अज्ञात में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक नाहर सिंह एन्क्लेव कॉलोनी, होली गंगेज स्कूल के पीछे, सराय रोड, ज्वालापुर निवासी ऋषभ वर्मा पुत्र गंगा प्रसाद ने शिकायत कर बताया कि शुक्रवार की रात वह परिवार सहित रिश्तेदारी में गए हुए थे।
घर के मुख्य गेट पर ताला लगा था और अंदर सेंटर लॉक भी बंद था। इसी दौरान रात करीब दो बजे से पौने तीन बजे के बीच चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और दोनों अलमारियों के लॉकर तोड़ दिए। इसके बाद पूरे घर का सामान बिखेरकर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए।पीड़ित के अनुसार चोर घर से एक लाख रुपये की नकदी, एक सोने का मंगलसूत्र, तीन जोड़ी चांदी की पायल, दस चांदी के सिक्के और एक जोड़ी सोने की ईयररिंग चोरी कर ले गए। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है, जिसमें दो संदिग्ध चोर नजर आ रहे हैं। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play