Delhi News: आदर्श नगर स्टेशन पर रुकेगी कालका और हिमाचल एक्सप्रेस – Hindustan

Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आग्रह पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने आदर्श नगर स्टेशन पर कालका एक्सप्रेस एवं हिमाचल एक्सप्रेस को ठहराव देने की मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से उत्तर-पश्चिम दिल्ली में रहने वाले लाखों लोग लाभांवित होंगे और उन्हें गाड़ी से यात्रा करने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे हिमाचल प्रदेश जाने वाले पर्यटकों के साथ-साथ पंजाब के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी सुगमता रहेगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा इस संबंध में पत्र लिखकर केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि पुरानी दिल्ली से कालका जाने वाली गाड़ी संख्या 14331 और दिल्ली जंक्शन से दौलतपुर चौक जाने वाली गाड़ी संख्या 14053 में दिल्लीवासी बड़ी संख्या में सफर करते हैं। उत्तर-पश्चिम दिल्ली में रहने वाले लोगों को इन गाड़ियों से यात्रा करने के लिए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है। इससे उनका समय , रुपये और ईंधन तो खर्च होता ही है, साथ में पुरानी दिल्ली स्टेशन पर भीड़ भी बढ़ती है। ऐसे में अगर आदर्श नगर स्टेशन पर इन दोनों गाड़ियों को ठहराव दिया जाए तो लोग आसानी से अपने घर के पास गाड़ी में सवार हो सकेंगे। उनके लिए यह बड़ी सहूलियत हो जाएगी।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भेजे अपने पत्र में बताया है कि उनके द्वारा भेजे गए अनुरोध पर आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। स्वीकृति के अनुसार गाड़ी संख्या 14331 दिल्ली-कालका एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 14053 दिल्ली-दौलतपुर चौक हिमाचल एक्सप्रेस अब आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर भी रुकेंगी। मुख्यमंत्री ने इस निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार नागरिकों की दैनिक जरूरतों और जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर इन दोनों ट्रेनों के ठहराव से उत्तर व पश्चिम दिल्ली के निवासियों का समय बचेगा, यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी और उन्हें नई दिल्ली या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक जाने की अतिरिक्त परेशानी से राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली-कालका एक्सप्रेस के आदर्श नगर में ठहरने से कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़ और कालका की यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले पर्यटकों के लिए भी यह सुविधा अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। इसी प्रकार दिल्ली-दौलतपुर चौक हिमाचल एक्सप्रेस के ठहराव से कुरुक्षेत्र, फतेहगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब तथा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News