Written By Aditya
Mohammed Siraj दूसरे वनडे मुकाबले में कर सकते हैं वापसी (Pic Credit- ANI)
IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे मैच में हराया है. अब टीम इंडिया दूसरे वनडे मुकाबले में भी जीत दर्ज करके सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी. दूसरा वनडे मुकाबला 7 नवंबर को खेला जाने वाला है. हेनरी स्टेडियम वेलिंगटन में टीम इंडिया प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव कर सकती है. पिछले मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज नहीं खेले थे. ऐसे में अब उनकी वापसी अब लगभग तय मानी जा रही है. सिराज की वापसी से आकिब नबी का प्लेइंग 11 से पत्ता कट सकता है.
टीम इंडिया के सुपरस्टार मोहम्मद सिराज पहले वनडे मुकाबले में नहीं खेले थे. दरअसल टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए सिराज न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए के लिए दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच खेल रहे थे. 3 नवंबर को वो मुकाबला खत्म हुआ. जिसके बाद 4 नवंबर को वो टीम के साथ जुड़े थे. ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने उन्हें जरूरी ब्रेक देने का फैसला किया था. सिराज को वो ब्रेक मिले अब समय हो गया है. ऐसे में उनकी प्लेइंग 11 में वापसी लगभग पक्की नजर आ रही है.
ऐसे में मोहम्मद सिराज की वापसी से तेज गेंदबाज आकिब नबी को ही नुकसान होगा. पिछले मुकाबले में बतौर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, गूरनूर बरार और अंशुल कंबोज ने कमाल का प्रदर्शन किया था. ऐसे में उनका दूसरे वनडे मुकाबले में खेलना पहले से ही पक्का नजर आ रहा है. मोहम्मद सिराज की वापसी होने के बाद आकिब नबी को ही बाहर बैठना पड़ सकता है. सिराज को भी अब वनडे फॉर्मेट में खुद को साबित करना होगा. जिसके लिए विकेट हासिल करने होंगे.
🚨REPORTS🚨 As per reports, Mohammed Siraj is set to join Team India’s squad in Wellington ahead of the second ODI against New Zealand on November 7! 🔥 THE INDIAN PACE ATTACK COULD GET A MAJOR BOOST! ⚡ #MohammedSiraj #INDvsNZ
मौजूदा समय में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर नजर डाले, तो सिर्फ एक ही बदलाव हो सकता है. सिराज की वापसी के अलावा बाकी की प्लेइंग 11 एकदम सेम ही हो सकती है. बल्लेबाजी में हालांकि दिग्गज रोहित शर्मा को दूसरे वनडे मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करना होगा. वहीं श्रेयस अय्यर को भी अपना प्रदर्शन और बेहतर करना होगा. इस फॉर्मेट में लंबे समय से उनके बल्ले से रन नहीं आए हैं. ऐसे में उनके ऊपर भी धीरे-धीरे अब दबाव बढ़ता जा रहा है. नमन धीर इस मुकाबले में दमदार बल्लेबाजी करके खुद को मैच फिनिशर के तौर पर साबित करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: IPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस, दीपक चाहर का नाम भी शामिल
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, गूरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.
ये भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स, खलील और एलिस को किया ट्रेड
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301