इंडिया गठबंधन एक बार फिर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है. विपक्ष के तमाम नेता सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च कर रहे हैं. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत से मुलाकात का समय मांगा था, लेकिन सीजेआई ने मिलने से इनकार कर दिया. वे मार्च कर रहे हैं.
कांग्रेस के दो शीर्ष नेताओं खरगे और गांधी ने प्रधान न्यायाधीश को पत्र लिखकर सोमवार शाम चार से पांच बजे के बीच मुलाकात का समय मांगा था. विपक्षी नेता उन्हें एक ज्ञापन सौंपना चाहते हैं. सीजेआई के मुलाकात से इनकार के बाद भी विपक्षी नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे.
कांग्रेस ने इस विरोध प्रदर्शन को ‘चलो दिल्ली-लोकतंत्र के लिए मार्च’ नाम दिया है. पार्टी के अनुसार, प्रदर्शनकारी दोपहर डेढ़ बजे कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड चौराहे पर जुटेंगे.
इस मार्च में खरगे, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल नेता ममता बनर्जी और इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और युवाओं के शामिल होने की संभावना है.
राहुल गांधी ने रविवार को कहा था कि विपक्षी दलों, नागरिक संगठनों के प्रतिनिधि और युवा सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे और वोट चोरी पर रोक लगाने, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया रोकने की मांग करेंगे.
अहम बात यह भी है कि दिल्ली में इंडिया गठबंधन के मार्च को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. सुप्रीम कोर्ट और उसके आसपास के इलाके में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है. ऐहतियात के तौर पर दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशन भी बंद किए गए हैं. इसमें राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस और बारहखंभा रोड शामिल हैं. इससे पहले रविवार और शनिवार को सीजेपी ने प्रदर्शन किया था.
राहुल गांधी समेत तमाम नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च शुरू कर चुके हैं. राहुल सुप्रीम कोर्ट की ओर बढ़ रहे हैं. उन्होंने सीजेआई सूर्यकांत से मिलने का समय मांगा था, लेकिन सीजेआई ने मुलाकात से इनकार कर दिया था.
#WATCH | विपक्ष का मोर्चा, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेगा याचिका @romanaisarkhan @mohitrajdubey https://t.co/SMm0dUypVm #BarakhambaRoad #OppositionParty #Protest #JantarMantar #Congress #Protest #Delhi #ABPNews https://t.co/WoHULyUZdb
इंडिया गठबंधन का मार्च शुरू हो गया है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत तमाम नेता बस में बैठे हैं. वहीं प्रदर्शनकारी बस के आगे और आसपास चल रहे हैं.
LIVE: Chalo Delhi | March For Democracy | Barakhamba Road to Supreme Court | New Delhi https://t.co/KaXt3KX2ZB
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.