India Latest News and Live Updates 13 December : लोकसभा में संविधान पर होगी बहस.. आज छत्तीसगढ़ आ रहे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी – IBC24 News (हिंदी)

सवाल आपका है
Home » Breaking-news » India Latest News and Live Updates 13 December
India Latest News and Live Updates 13 December | Photo Credit: File

यहां पढ़े देश-दुनिया की ताजा अपडेट खबरें
 
India Latest News and Live Updates 13 December : पटना। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुरुवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से प्रयागराज में जनवरी में शुरू होने वाले धार्मिक समागम ‘महाकुंभ’ के लिए निमंत्रण मिला। योगी सरकार के दो मंत्रियों राकेश सचान और दयाशंकर सिंह ने गुरुवार को पटना पहुंच कर आर्लेकर और कुमार को निमंत्रण पत्र सौंपा।
 
नई दिल्ली। देश में बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार एयरपोर्ट, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रहीं हैं। इस बीच, अब एक बार फिर ऐसी ही धमकियां मिली हैं। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। बमों की धमकी DPS ईस्ट ऑफ कैलाश, सलवान, मॉडर्न स्कूल को दी गई है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीपीएस स्कूल में सभी पेरेंट्स को आज छुट्टी का मैसेज किया गया है।
 
खरगोन। मध्यप्रदेश में इस समय सर्द हवाओं ने अपना डेरा डालकर रखा है। कई जिलों में ठिठुरने वाली ठंड का असर देखा जा रहा है। इस बीच, जिलाधिकारी ने ठंड को देखते हुए एक आदेश दिया है। ठंड को देखते हुए शालाओं के संचालन का समय बदला गया है। कलेक्टर ने सभी स्कूलों को आदेश दिया है कि नर्सरी कक्षा से 08 वीं कक्षा तक की शालाओं का संचालन प्रातः 09 बजे के पूर्व नहीं होगा। ये आदेश सरकारी और निजी स्कूलों दोनों के लिए मान्य होगा।
 
नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरुवार को दावा किया कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में ‘साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान बाहर से पथराव किया गया जिसमें कुछ छात्र घायल हो गए। जेएनयू के एवीबीपी विंग के अध्यक्ष राजेश्वर कांत दुबे ने कहा, ‘‘कुछ विद्यार्थियों को मामूली चोटें आई हैं। कुछ देर के लिए स्क्रीनिंग रोक दी गई थी, लेकिन कुछ देर बाद इसे फिर से शुरू कर दिया गया।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा आज यानि 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। विष्णुदेव साय सरकार के एक साल पूरे होने पर प्रदेश में जनादेश परब मनाया जाएगा, जिसमें वो शिरकत करेंगे। अपने प्रवास के दौरान भाजपा अध्यक्ष साय सरकार के एक साल के कार्यकाल की रिपोर्ट कार्ड देने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
नई दिल्ली। संविधान को अंगीकार किए जाने के 75 साल पूरा होने के मौके पर लोकसभा में शुक्रवार को दो दिवसीय चर्चा शुरू होगी। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चर्चा का जवाब दे सकते हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि सत्तापक्ष की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चर्चा की शुरुआत करेंगे तथा विपक्ष की तरफ से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोलेंगे।
 
Threats to Bomb Schools : राजधानी के इतने स्कूलों को…
Kanpur ACP Accused of Rape: फिर दागदार हुई खाकी, शादी…
Ruckus in JNU Stone Pelting : JNU में ‘द साबरमती…
Parliament Winter Session 2024 : संविधान के 75 साल पूरे…
Fire in Tamilnadu Hospital : तमिलनाडु के निजी अस्पताल में…

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News