India U-19 vs UAE U-19 Asia Cup Live Score: यूएई को 150 रन के पड़े लाले, भारतीय गेंदबाजों ने दिन में दिखाए … – News18 हिंदी

Live
India U-19 vs Pakistan U-19 Asia Cup Live Score And Updates: भारतीय गेंदबाज यूएई के बल्लेबाजों पर हावी हैं. भारत ने अंडर 19 एशिया कप के अपने तीसरे और आखिरी लीग मैच में यूएई पर नकेल कस लिया है. टीम इंडिया ने यूएई के 9 विकेट गिरा दिए हैं. शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में जारी यह मैच भारत के लिए करो या मरो की तरह है. टीम इंडिया को इस मैच में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी तभी उसे सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा. इसके लिए उसके गेंदबाजों ने अभी तक बढ़िया काम किया है. यूएई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया.
नई दिल्ली. जीत के रथ पर सवार भारतीय क्रिकेट टीम अपने तीसरे और आखिरी लीग मैच में यूएई से भिड़ रही है. शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में जारी अंडर 19 एशिया कप के 12वें लीग मैच में भारतीय टीम लगातार दूसरी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उतरी है. भारत ने अपने दूसरे मैच में जापान को बड़े अंतर 211 से हराया था. इससे पहले भारतीय टीम को पहले मैच में पाकिस्तान ने 43 रन से हरा दिया था. भारतीय टीम एक जीत के साथ ग्रुप ए में तीसरे स्थान पर है. इस ग्रुप में पाकिस्तान दो जीत दर्ज कर पॉइंट टेबल में टॉप पर है जबकि भारत और यूएई ने दो मैच खेले हैं और एक एक जीत दर्ज किए. लेकिन बेहतर रनरेट के आधार पर यूएई भारत से आगे है.
भारतीय टीम को सेमीफाइनल में एंट्री के लिए यूएई को बड़े अंतर से हराना होगा. क्योंकि टीम इंडिया यूएई के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर ही अंतिम चार में प्रवेश कर पाएंगी. भारत को कप्तान मोहम्मद अम्मान से काफी उम्मीद हैं जिन्होंने जापान के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर फॉर्म मे वापसी की. वही युवा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अभी तक खामोश रहा है. आईपीएल के सबसे युवा करोड़पति बने वैभव इस मैच में बड़ी पारी खेलकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान देना चाहेंगे.
ICC Champions Trophy: 50.73 करोड़… जिद छोड़ पाकिस्तान, नहीं तो होगा करोड़ों का नुकसान, मेजबानी से भी धोना पड़ेगा हाथ
इंडिया अंडर 19  प्लेइंग इलेवन: आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्धार्थ सी, मोहम्मद अमान (कप्तान), केपी कार्तिकेय, निखिल कुमार, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), हार्दिक राज, समर्थ नागराज, चेतन शर्मा, युधाजीत गुहा.
यूएई अंडर 19  प्लेइंग इलेवन: अक्षत राय, आर्यन सक्सेना, यायिन राय, एथन डिसूजा, मुहम्मद रेयान खान, अयान अफजल खान (कप्तान), नूरुल्लाह अयोबी, मुदित अग्रवाल (विकेटकीपर), उदीश सूरी, हर्ष देसाई, अली असगर शम्स.
IND vs UAE U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates:  यूएई ने 132 के स्कोर पर अपने 9 विकेट गंवा दिए हैं. भारतीय गेंदबाज यूएई को 50 ओवर के भीतर ऑलआउट कर सकते हैं. टीम को हर हाल में इस मैच में बड़ी जीत की जरूरत है.
IND vs UAE U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates:  यूएई ने 39 ओवर में 127 रन के स्कोर पर अपने 8 विकेट गंवा दिए हैं. भारतीय गेंदबाज इस समय बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं.  यूएई के बल्लेबाजों के पास भारतीय गेंदबाजों का कोई तोड़ नहीं है.
IND vs UAE U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates:  भारतीय गेंदबाज छठे विकेट की तलाश में है. यूएई ने 26 ओवर में 5 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं. यूएई की ओर से रयान और उड्डीश क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs UAE U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: ऑलराउंडर हार्दिक राज ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से यूएई को अभी तक 2 झटके दे चुके हैं. युद्धजीत गुहा, चेतन शर्मा और केपी कार्तिकेय के खाते में अभी एक एक विकेट आया है. भारतीय गेंदबाजों ने यूएई के बल्लेबाजों पर नकेल कस लिया है.
IND vs UAE U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: भारतीय गेंदबाजी शारजाह में छाई हुई है. यूएई के खिलाफ भारत ने 72 के स्कोर पर 5 विकेट झटक लिए हैं. टीम इंडिया के लिए यह मैच करो या मरो की तरह है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे इस मैच को बड़े अंतर से जीतना होगा.
IND vs UAE U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates:  भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की. यूएई के 5 विकेट पर 72 के स्कोर पर झटक लिए. युद्धजीत,  चेतन शर्मा, केपी कार्तिकेय और हार्दिक राज एक एक विकेट ले चुके हैं. यूएई ने 19 ओवर में 5 विकेट गंवा दिए.
IND vs UAE U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates:  भारतीय टीम ने यूएई की शुरुआत बिगाड़ दी है. युद्धजीत गुहा ने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर ओपनर आर्यन सक्सेना को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई. आर्यन 17 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए. उस समय यूएई का स्कोर 14 रन था.
IND vs UAE U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: यूएई ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. दोनों टीमों का यह आखिरी लीग मैच है. भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच को बड़े अंतर से जीतना होगा. तभी काम बनेगा. यूएई पॉइंट टेबल में भारत से उपर है.
न्यूज 18 हिंदी के क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और यूएई की टीमें अंडर 19 एशिया कप के 12वें लीग मैच में आमने सामने हैं. इस मैच की पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.

Career Guidance: रायगढ़ आएंगे SUPER 30 वाले आनंद कुमार, युवाओं को देंगे सक्सेस टिप्स, हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचे
केसर, बादाम और इलायची से भरपूर है ये दूध, स्वाद में लाजवाब, सेहत के लिए भी हेल्दी
वजन घटाना हो या हड्डियों को बनाना हो मजबूत, ये हरी पत्तेदार सब्जी करेगी हर समस्या का इलाज
Rajasthan Tourism: अजमेर आने पर जरूर घूमें ये खास जगह, खुद भगवान हैं यहां के जमीन मालिक
यूपी की एक अनोखी मार्केट…जहां विदेशी भी करते हैं खरीदारी, कपड़े-जूते समेत मिलती है हर चीज, वो भी सस्ते में
इस सीजन की सबसे बेहतर खेती, कम लागत में होगी बंपर पैदावार, सेहत के लिए भी फायदेमंद
Skincare Tips: इस Wedding Season अपनाएं दादी-नानी के नुस्खे, ग्लो देख हर कोई कहेगा वाह!
बाजार पंडितों को इन 6 स्‍टॉक्‍स का दिख रहा भविष्‍य उज्‍ज्‍वल, कितनी कराएंगे कमाई, जानिए
फसल है या पैसे छापने की मशीन! खेती करने से किसानों की चमकी किस्मत, जानवरों की भी टेंशन हो जाएगी खत्म
लाइव ब्लॉग
a few seconds ago
an hour ago
an hour ago
4 minutes ago

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News