Kausambi News: बीडीओ सिराथू ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं – Hindustan

Kausambi News: विकास खंड सिराथू के जलालपुर टेंगाई गांव स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन खंड विकास अधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में किया गया। चौपाल में गांव की समस्या, गांव में समाधान अभियान के तहत ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया गया। चौपाल के दौरान बीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनने के बाद अधीनस्थों को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। ग्रामीण को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, स्वयं सहायता समूह गठन, फैमिली आईडी सहित अन्य योजनाओं के लाभ और पात्रता के बारे में विस्तार से बताया।
ग्रामीणों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। चौपाल के उपरांत बीडीओ अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पंचायत परिसर में पौधारोपण किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कहा कि पौधारोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल भी आवश्यक है, तभी हरित वातावरण का लक्ष्य पूरा हो सकेगा। इस अवसर पर ग्राम प्रशासक, एडीओ महेंद्र कुमार, ग्राम सचिव पूरन चंद्र, पंचायत सहायक प्रियंका शर्मा, समूह सखी, कोटेदार तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News