—विज्ञापन—
Corona LIVE Cases In India: देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फिलहाल भारत में कोविड-19 के केस लगभग 4000 के करीब पहुंच चुके हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग इसे चिंताजनक नहीं मान रहा है तथा लोगों से साफ-सफाई और सतर्कता बरतने की सलाह दे रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, 2 जून सुबह 8 बजे अपडेट लिस्ट में देश में इस वक्त कोरोना के कुल मामले 3961 हैं।
केरल में सबसे अधिक 1435 मामले हैं। वहीं, दूसरे सबसे अधिक केस महाराष्ट्र में हैं। दिल्ली में कल एक 22 वर्षीय युवती की मौत की भी पुष्टि की गई है। बीते 24 घंटों में कोरोना से देश में 6 मौतें हो चुकी हैं। कोविड-19 के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए न्यूज-24 के साथ…
ये भी पढ़ें- Covid Alert: कोरोना का बड़ा साइड इफेक्ट आया सामने, लोगों को सुनने में होगी परेशानी!
Corona LIVE Cases In India: दिल्ली के आरएमएल (RML) अस्पताल के कोविड नोडल अधिकारी डॉक्टर पवन ने बताया उन्होंने कोरोना के केस में उछाल देखते ही अस्पताल में 9 बैड के स्पेशल कोरोना वॉर्डस, जरूरी दवाइयां तथा अन्य उपचार संबंधी चीजों को स्टॉक कर लिया है।
Corona LIVE Cases In India: देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां फिलहाल एक्टिव केस की संख्या 3961 हैं। यह केंद्रीय मंत्रालय द्वारा दिया गया आंकड़ा है। वहीं, मौतों की बात करें तो देश में बीते 24 घंटों में 6 मौत हो चुकी हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in