Live News: हमास गजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया: नेतन्याहू – Satya Hindi

भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट और घटनाक्रमों की जानकारी आपको यहां मिलती रहेगी। इसमें भारत-पाकिस्तान तनाव, राजनीति, अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरें भी शामिल हैं।
बेंजामिन नेतन्याहू
इसराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को घोषणा की कि हमास के गजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार को इसराइली सेना ने एक हालिया हवाई हमले में मार गिराया। नेतन्याहू ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह हमास के लिए एक बड़ा झटका है। मोहम्मद सिनवार की मौत की पुष्टि इसराइली सेना द्वारा की गई जांच के बाद हुई, जिसमें उनके शव की पहचान की गई। हमास की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
नेतन्याहू ने संसद में अपने बयान में कहा, ‘हमास का गजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार अपने भाई याह्या सिनवार की मौत के बाद संगठन का नेतृत्व कर रहा था। उसको इसराइली सेना ने ख़त्म कर दिया।’ मोहम्मद सिनवार को 13 मई को खान यूनिस में एक अस्पताल पर हुए हवाई हमले में निशाना बनाया गया था। इसके बारे में पहले अनुमान लगाया गया था कि उसमें उनकी मौत हो सकती है।
सत्य हिन्दी कुछ पत्रकारों की अपनी कोशिश है। जब मुख्यधारा का मीडिया देख कर न देखे, सुन कर न सुने, गोद में हो, लोभ में हो या किसी डर में, तब सत्य के लिए कौन बोलेगा? हमने सोचा, आवाज़ कहीं से उठनी चाहिए। सिलसिला कहीं से शुरू होना चाहिए। ताकि आप कर सकें सही फ़ैसला।
क्योंकि आपको जानना चाहिए सच!
यदि आपको 'सत्य हिन्दी' पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Grievance Redressal लिंक क्लिक कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।
All Rights Reserved
Designed & Developed By BytesBrick

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News