5 Hypersonic missiles of the world: आज के समय में दुनिया के उस देश को सबसे ताकतवर कहा जाता है जिसके पास हाइपरसोनिक मिसाइले होती हैं, आज हम आपको दुनिया के 5 हाइपरसोनिक मिसाइलों के बारे में बताएंगे.
Hypersonic missiles: हाइपरसोनिक मिसाइलें साउंड की गति से पांच गुना या उससे भी अधिक रफ्तार से उड़ने वाली मिसाइलें होती हैं. इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये उड़ान के दौरान अपनी दिशा और ऊचाई बदल सकती हैं, जिससे दुश्मन के रडार इन्हें पकड़ नहीं पाते और रोक पाना मुश्किल होता है.
क्या है हाइपरसोनिक मिसाइल?
हाइपरसोनिक मिसाइलें ऐसी मिसाइलें होती हैं जो बहुत तेज गति से चलती हैं, इनकी रफ्तार साउंड की गति से पांच गुना या उससे भी अधिक होती है, यानी यह प्रति सेकंड 1.5 किलोमीटर से भी ज्यादा की दूरी तय कर सकती है. इन मिसाइलों की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह अपनी दिशा बदल सकती हैं, आम मिसाइलों की तरह यह एक सीधे रास्ते पर नहीं चलतीं, बल्कि उड़ान के दौरान अपनी दिशा और ऊंचाई बदल सकती हैं, जिसके कारण दुश्मन के लिए इनका पता लगाना और इन्हें रोक पाना बहुत मुश्किल होता है.
भारत का LRAShM मिसाइल
भारत के सबसे खतरनाक मिसाइलों में से एक LRAShM हाइपरसोनिक मिसाइल के बारे में बताएंगे, जो पलक झपकते ही, हजारों किलोमीटर दूर, दुश्मन के ठिकानों को तबाह कर सकती है, इस मिसाइल की रेंज की बात करें तो इसका रेंज 1500 km से भी अधिक है, साथ ही, और इसकी स्पीड लगभग 11113 km/hr है.
रूस का अवांगार्ड
रूस का अवांगार्ड दुनिया की सबसे घातक हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल्स में से एक है, यह इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल से लॉन्च किया जाता है और Mach 20 से Mach 27 की स्पीड पकड़ सकती है यानी यह साउंड से लगभग 27 गुना तेज उड़ान भरने में सक्षम है. इसकी रेंज 6,000 किलोमीटर से भी अधिक है. यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है और साथ ही हवा में तेजी से दिशा बदल सकती है, जिससे इसे डिटेक्ट करना मुश्किल हो सकता है.
चीन की Dongfeng-17
चीन का DF-17 हाइपरसोनिक मिसाइल सिस्टम एशिया में सबसे चर्चित है, ये एक बैलिस्टिक मिसाइल है जिसमें हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल लगा हुआ है, साथ ही चाइना ये क्लेम करता है कि इसकी स्पीड Mach 10 तक पहुंच सकती है और यह 1,800 से 2,500 किलोमीटर तक वार करने में सक्षम है.
अमेरिका का AGM-183 ARRW
अमेरिका का AGM-183A Air-Launched Rapid Response Weapon दुनिया के सबसे एडवांस हाइपरसोनिक हथियारों में से एक माना जाता है, इसे B-52 जैसे बड़े जहाजों से लॉन्च किया जाता है, इसकी अनुमानित स्पीड Mach 20 तक मानी जाती है. अमेरिका इसे दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त करने और स्ट्रैटेजिक टारगेट्स पर हमला करने के लिए विकसित कर रहा है, हाल में ही इसका परिक्षण किया गया है.
रूस का Kinzhal
ये रूस की दूसरी सबसे ताकतवर हाइपरसोनिक मिसाइल Kinzhal है, इसे MiG-31 फाइटर जेट से लॉन्च किया जाता है और इसकी रेंज 2,000 किलोमीटर तक है, साथ ही यह Mach 10 की स्पीड से उड़ान भर सकती है, और परमाणु हथियार भी ले जा सकती है. इसकी खासियत है कि यह किसी भी दिशा में तेजी से टारगेट बदल सकती है.
ये भी पढ़ें- दुश्मनों को बर्बाद कर देगी इंडियन एयरफोर्स, खरीद रही 113 और नए फाइटर जेट इंजन; 1 अरब डॉलर की सीक्रेट डील
Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.
प्रशांत सिंह के लेख रिसर्च-आधारित, फैक्ट-चेक्ड और विश्वसनीय स्रोतों पर आधारित होते हैं. ये जियोपॉलिटिक्स और रक्षा से जुड़ी खबरों को आसान हिंदी में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. …और पढ़ें