Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में मौनी अमावस्‍या स्‍नान के दौरान मची भगदड़, कई श्रद्धालु घायल, अमृत स्‍नान को… – Zee News Hindi

Kumbh Stampede: प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्‍या स्‍नान के दौरान संगम नोज पर भगदड़ मचने से कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है. मौके पर आला अधिकारी पहुंच गए हैं. 
Trending Photos
Prayagraj Kumbh mela Stampede: महाकुंभ में मौनी अमावस्‍या स्‍नान से पहले भगदड़ मचने से कई लोगों के घायल होने की खबर है. सभी घायलों को मेला क्षेत्र के केंद्रीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. भगदड़ की सूचना पर मेला अधिकारी समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. घटनास्‍थल पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है. भगदड़ के बाद अखाड़ा परिषद ने अमृत स्‍नान को स्‍थगित करने का फैसला लिया. हालांकि, कुछ ही देर बाद अखाड़ा परिषद अमृत स्‍नान को राजी हो गया. इस दौरान लाव लश्‍कर से अमृत स्‍नान को मनाही रहेगी. मेलाध‍िकारी की ओर से कहा गया है कि जो जिस घाट के पास है वहीं स्‍नान कर लें. 

संगम नोज पर हुई भगदड़
जानकारी के मुताबिक, मौनी अमावस्‍या स्‍नान के दौरान लगभग 1 से 1:30 के बीच संगम नोज पर श्रद्धालुओं की भीड़ ज्‍यादा होने के कारण अचानक भगदड़ मच गई. इसमें अब तक कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर आ रही है. सूचना पर आनन फानन एंबुलेंस बुलाई गई. घायलों को केंद्रीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. मेला अधिकारी विजय किरन आनंद का कहना है कि सभी घायलों को केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


#WATCH | #Mahakumbh | Prayagraj, Uttar Pradesh: On the reports of a stampede at the Maha Kumbh, Special Executive Officer Akanksha Rana says, “On the Sangam routes, a stampede-like situation arose after some barriers broke. Some people have been injured. They are under treatment.… pic.twitter.com/SgLRVXMlgf

— ANI (@ANI) January 28, 2025
भगदड़ हादसे के बाद मेला अधिकारी विजय किरन आनंद ने श्रद्धालुओं से संगम की ओर न जाने का आग्रह किया है. श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि जो घाट नजदीक मिले, वहीं स्‍नान कर लें. वहीं, विशेष कार्याधिकारी कुंभ मेला प्राधिकरण आकांशा राणा का कहना है कि मुझे जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार संगम नोज पर एक बैरियर टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. कुछ लोग घायल हो गए. घायलों को केंद्रीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. उधर, अखाड़ा परिषद ने मौनी अमावस्या के मौके पर होने वाले अमृत स्नान को स्थगित कर दिया है.

 
यह भी पढ़ें : Mahakumbh 2025: महाकुंभ में मौनी अमावस्‍या अमृत स्‍नान के दौरान भगदड़, कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर 
यह भी पढ़ें : वाराणसी-चंदौली से मिर्जापुर तक स्पेशल ट्रेनें कैंसल, मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में मची भगदड़ से यात्री फंसे
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News