Meerut News: भारत और नेपाल विश्व के गौरवशाली इतिहास वाले देश – डॉ.पूनम राणा | News Track in Hindi – Newstrack

 डॉ.पूनम राणा ने कहा- भारत और नेपाल विश्व के गौरवशाली इतिहास वाले देश- (Photo- Social Media)

Meerut News: त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमांडू नेपाल के केंद्रीय नेपाली इतिहास संस्कृति और पुरातत्व विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ पूनम राणा ने कहा कि “भारत और नेपाल देश विश्व के गौरवशाली इतिहास वाले देश है।” मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि “सदियों से चले आ रहे भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक संबंधों के कारण नेपाल की विदेश नीति में भारत विशेष महत्व रखता है।”
स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में भारत राष्ट्र बोध व्याख्यान माला के अंतर्गत ‘तथागत बुद्ध के क्षेत्र के आसपास की गई हालिया खोजें और खुदाई, खोकसर और देवदाहा मायादेवी का जन्मस्थान एवं नेपाल के उत्तरी हिमालयी क्षेत्र में बौद्ध धर्म का विस्तार के विषय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ पूनम राणा ने कहा कि “भारत और नेपाल हिंदू धर्म एवं बौद्ध धर्म के संदर्भ में समान संबंध साझा करते हैं।”
बुद्ध का जन्मस्थान लुम्बिनी नेपाल में है और उनका निर्वाण स्थान कुशीनगर भारत में स्थित है। इसलिए भारत व नेपाल के लिए तथागत बुद्ध अति महत्त्व रखते हैं। उन्होंने कहा कि “जब तथागत बुद्ध का समय था तो नेपाल व भारत के मध्य कोई सीमा नहीं थी इसलिए यह कहना उचित है कि तथागत बुद्ध का उदय भारत और नेपाल की धरती से हुआ है।” उन्होंने नेपाल में बुद्ध धर्म से संबंधित इमारतें व दुलर्भ अवशेष के चित्र दिखाकर सभी को उसके इतिहास से रूबरू किया। उन्होंने बताया कि नेपाली इतिहास संस्कृति और पुरातत्व विभाग द्वारा तथागत बुद्ध से जुड़ी वस्तुओं का संरक्षण किया जा रहा है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल ने विश्वविद्यालय की शैक्षिक एवं अनुसंधान हेतु की जा रही गतिविधि की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि “सुभारती विश्वविद्यालय भारत को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अपने विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन कर रहा है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु एवं राष्ट्र निर्माण के भाव को जागृत करने की दिशा में विश्वविद्यालय द्वारा भारत राष्ट्र बोध व्याख्यान माला से उनका ज्ञान वर्धन किया जा रहा है।”
मंच का संचालन डॉ.मुकेश मेहता ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय व विभाग के विद्यार्थी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News