—विज्ञापन—
Mohammed Siraj, Zanai Bhosle Relationship: मशहूर गायिका आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रही हैं. आशा ताई का जाना सबको परेशान कर गया. उनकी पोती जनाई भोसले भी जैसे-तैसे खुद को संभालती नजर आईं.
आशा ताई की पोती जनाई भोसले अपनी दादी के बेहद करीब थी. ऐसे में जाहिर है कि आशा भोसले का जाना उनके लिए बेहद बड़ा दुख है. आशा ताई के आखिरी दर्शन करने के लिए क्रिकेटर मोहम्मद सिराज भी पहुंचे थे, जो जनाई को हिम्मत देते नजर आए.
आशा भोसले के अंतिम संस्कार में क्रिकेटर मोहम्मद सिराज भी पहुंचे थे. इस दौरान सिराज, आशा ताई की पोती जनाई को गले लगाकार हिम्मत देते नजर आए.
कई बार पहले भी सिराज और जनाई के रिश्ते को लेकर चर्चा हो चुकी है. हालांकि, आपको बता देते हैं कि दोनों पवित्र भाई-बहन का रिश्ता निभाते हैं. सिराज ने जनाई से राखी भी बंधवाई है.
दरअसल, अक्सर सोशल मीडिया पर सिराज और जनाई की फोटोज आती रहती हैं. ऐसे में दोनों को देखकर लोग तरह-तरह के सवाल करते हैं, लेकिन दोनों भाई-बहन का रिश्ता निभाते हैं.
आशा भोसले के अंतिम संस्कार में मोहम्मद सिराज भी पहुंचे. इस दौरान मोहम्मद सिराज ने आशा ताई के आखिरी दर्शन किए और जनाई को सात्वनां देते नजर आए.
सिराज और जनाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि सिराज कैसे मुश्किल वक्त में अपनी बहन को संभाल रहे हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in