Mumbai में कश्मीर बनेगा पाकिस्तान गाने पर रहमान गिरफ्तार, सैलून मालिक राजू शर्मा बरी – Zee News

Mumbai Police arrest playing Anti India Song: मुंबई के वसई में सैलून में कथित तौर पर ‘कश्मीर बनेगा पाकिस्तान’ गाना बजाने पर अब्दुल रहमान शाह की गिरफ्तारी से विवाद खड़ा हो गया. परिवार और ग्रामीणों ने उसे निर्दोष बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की, जबकि पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला दिया. हालांकि, इसी मामले में बहुसंख्यक समुदाय के एक आरोपी को पुलिस ने बरी कर दिया है. 
 
Trending Photos
Mumbai News Today: कभी-कभी शक, शोर और शिकायतें इतनी तेज हो जाती हैं कि इंसान की पूरी जिंदगी कटघरे में खड़ी कर दी जाती है. महाराष्ट्र के वसई में एक सैलून में बज रहे गाने को लेकर भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां शिकायत करने वालों के हंगामे के बाद मामला देशविरोध तक पहुंचा और एक परिवार सैकड़ों किलोमीटर दूर आजमगढ़ में डर और सदमे में डूब गया.
मुंबई के नायगांव इलाके के चिंचोटी क्षेत्र में स्थित एक सैलून में कथित तौर पर ‘कश्मीर बनेगा पाकिस्तान’ गाना तेज आवाज़ में बजने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. हिंदू संगठनों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सैलून में काम करने वाले अब्दुल रहमान सदरुद्दीन शाह (25) को गिरफ्तार कर लिया. 

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई सार्वजनिक स्थान पर भड़काऊ और देशविरोधी गीत बजाने के आरोप में की गई है. हालांकि मामले की जांच अभी जारी है. नायगांव पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 1:30 बजे सब-इंस्पेक्टर पंकज किल्जे गश्त पर थे. इसी दौरान करमडपाड़ा स्थित रुहान हेयर कटिंग सैलून से सड़क तक सुनाई दे रहा गीत उनके संज्ञान में आया. 

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का गीत बजने से कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका थी. पुलिस जब सैलून पहुंची तो वहां अब्दुल रहमान मौजूद मिला, जो अपने मोबाइल फोन से यूट्यूब ऐप के जरिए ब्लूटूथ स्पीकर पर गीत चला रहा था. बताया जा रहा है कि इस गाने को बजाने के लिए सैलून कर्मचारी गुलजारी राजू शर्मा ने कहा था, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. 
नाराज स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. मोबाइल फोन की जांच के बाद गीत की पुष्टि की गई. इस घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना, हालांकि पुलिस की तत्परता से स्थिति को काबू में कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 197(1)(डी) के तहत राष्ट्रीय एकता के प्रतिकूल कृत्य का मामला दर्ज किया और उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. 
पुलिस प्रशासन ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर देशविरोधी और भड़काऊ गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मामले की आगे जांच जारी है. इधर, इस गिरफ्तारी की खबर उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले तक पहुंचते ही आरोपी का परिवार सहम गया. बताया गया कि अब्दुल रहमान आज़मगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ब्रिंदाबाजार से सटे ग्राम गौरी का रहने वाला है. वह आठ भाइयों में सातवें नंबर पर है. उसके पिता सदरुद्दीन शाह ने करीब 20-22 साल पहले दूसरी शादी कर ली थी और तब से परिवार से उनका कोई संबंध नहीं बताया जाता है.
परिवार के मुताबिक, आर्थिक हालत बेहद कमजोर होने के कारण अब्दुल रहमान बचपन में ही अपने भाइयों के साथ मुंबई रोजगार की तलाश में चला गया था, जहां वह सैलून में काम करता था. घटना की जानकारी मिलते ही उसकी मां रोती-बिलखती नजर आई और कहा कि उनका बेटा इस तरह के किसी देशविरोधी मामले में शामिल नहीं हो सकता. उन्होंने यह भी कहा कि अब्दुल रहमान पढ़ा-लिखा नहीं है और रोजी-रोटी के लिए सैलून में काम करता है.
अब्दुल रहमान के बड़े भाई, जो आजमगढ़ में ऑटो चलाकर परिवार का गुज़ारा करते हैं, ने आरोप लगाया कि उसके भाई को फंसाया गया है. उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उसे छोड़ा जाए. वहीं, पड़ोसियों और गांव के प्रधान ने भी परिवार को किसी तरह से राष्ट्रविरोधी प्रवृत्ति का नहीं बताया और कहा कि अब्दुल रहमान बचपन में ही मुंबई चला गया था.
फिलहाल पुलिस का कहना है कि यह मामला देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता से जुड़ा है और इससे सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका थी. जांच जारी है. एफआईआर में सैलून कर्मचारी गुलजारी राजू शर्मा के खिलाफ किसी भी तरह की आपराधिक भूमिका का जिक्र नहीं किया गया है.
यह भी पढ़ें: संभल में कब्रिस्तान की पैमाइश के बाद हड़कंप, 48 लोगों को मिला बुलडोजर अल्टीमेटम
.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News