OMG! अंतरिक्ष में वैज्ञानिकों की सबसे अनोखी खोज, ढूंढ ही लिया 'कॉटन कैंडी' से भी हल्का ग्रह – India.Com

अगर आपको बताया जाए कि अंतरिक्ष में कोई ऐसा ग्रह भी है जो बेहद हल्का है. ना सिर्फ हल्का बल्कि इतना हल्का है जिसकी कल्पना करना तक मुश्किल है. यकीन नहीं करेंगे मगर वैज्ञानिकों ने एक ऐसी ही अविश्वसनीय खोज का दावा किया गया है. दरअसल अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने दो ऐसे विशाल ग्रहों का पता लगाया है, जिनका आकार लगभग बृहस्पति जितना है, लेकिन उनका घनत्व इतना कम है कि उनकी तुलना कॉटन कैंडी यानी ‘बुढ़िया के बाल’ से की जा रही है. वैज्ञानिक इन्हें ‘सुपर पफ’ ग्रह भी कह रहे हैं. इन दोनों ग्रहों का नाम TOI-791B और TOI-791C रखा गया है.

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दोनों ग्रह पृथ्वी से करीब 1110 प्रकाश वर्ष दूर मौजूद एक तारे की परिक्रमा कर रहे हैं. सबसे हैरानी की बात यह है कि आकार में इतने बड़े होने के बावजूद इनका वजन बेहद कम है. वैज्ञानिकों के मुताबिक इन ग्रहों का घनत्व कॉटन कैंडी से भी कम है, इसलिए इन्हें अब तक खोजे गए सबसे हल्के ग्रहों में गिना जा रहा है. तुलना करें तो बृहस्पति का औसत घनत्व 1.33 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर है, जबकि TOI-791 b का घनत्व सिर्फ 0.038 और TOI-791 c का 0.047 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर है. यानी ये ग्रह बृहस्पति की तुलना में करीब 30 गुना ज्यादा हल्के हैं.

वैज्ञानिकों का मानना है कि ये दोनों ग्रह एक ही गैस और धूल के बादल से बने हैं. यही वजह है कि इन्हें ग्रहों का ‘भाई-बहन’ भी कहा जा रहा है. दोनों एक खास तरह की कक्षा में अपने तारे का चक्कर लगाते हैं और गुरुत्वाकर्षण की वजह से एक-दूसरे को लगातार प्रभावित करते रहते हैं. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने हल्के ग्रह आखिर बने कैसे? शोधकर्ताओं का मानना है कि इन ग्रहों के चारों ओर हाइड्रोजन और हीलियम गैस की बेहद मोटी परत मौजूद है. यही हल्की गैसें इनका आकार तो बहुत बड़ा बना देती हैं, लेकिन वजन कम रहता है. माना जा रहा है कि इनका निर्माण अपने तारे से काफी दूर और ठंडे इलाके में हुआ होगा, जहां गैस तेजी से जमा हो सकी.

इस खोज में NASA के TESS स्पेस टेलीस्कोप के साथ दुनिया के कई वेधशालाओं से जुटाए गए आठ साल के आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया. खास बात यह रही कि अंटार्कटिका में मौजूद ASTEP टेलीस्कोप ने भी इस रिसर्च में अहम भूमिका निभाई. लंबे समय तक लगातार अंधेरा रहने की वजह से वैज्ञानिक इन ग्रहों की लंबी ट्रांजिट को बिना रुकावट देख पाए.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News