Operation Sindoor Live Updates: मिसाइल अटैक में लश्कर का टॉप लीडरशिप ढेर, PM मोदी ने पूरी रात 'ऑपरेशन सिंदू… – News18 Hindi

नई दिल्ली. भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला ले लिया है. आधी रात के बाद, जब आतंकवादी चैन की नींद सो रहे, भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया. जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए. यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम हमलों के जवाब में की गई, जिसमें 26 नागरिकों की मौत हो गई थी.
भारतीय सेना ने रात 1.44 बजे जारी किए गए एक बयान में कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सैन्य हमले किए गए. जिसमें आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. इसमें पीओके और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकवादियों के लॉन्चिंग पैड को टारगेट कर हमला किया, जिसमें 70 से ज्यादा आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है.
भारत ने पाकिस्तान और पीओके में उन ठिकानों पर हमला किया, जहां से आतंकवादी हमलों की योजना बनाई जा रही थी और उन्हें गाइड किया जा रहा था. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत रातभर चले सटीक हमलों में कुल नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें लश्कर के 3 और जैश के 4 लॉन्चिंग पैड भी हैं.
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 16 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान से बदला ले लिया है, पाकिस्तान के उन इलाकों को तबाह किया है जिन इलाकों में आतंकी गतिविधियां चल रही थी, भारत की ओर से किए गए हमले में कई आतंकी मारे गए हैं. लश्कर का टॉप लीडरशिप भी ढेर हमले में ढेर हो गया है, जिसमें हाफिज सईद के बेटे ताल्हा सईद के टॉप कमांडर शामिल हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर नजर बनाए रखी. देर रात करीब 1 बजकर 44 मिनट पर भारत की तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादियों के 9 ठिकाने तबाह कर दिए. सेना के ऑपरेशन के दौरान रक्षा मंत्रालय में सारी रात अफसर मौजूद रहे. शायद इसी वजह से पिछले दो दिन से आर्मी का स्ट्रेट कॉम मीडिया के लिए बंद रखा गया था.

जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में एक पाकिस्तानी फाइटर जेट जेएफ-17 गिरा है. जिसका वीडियो स्थानीय युवक ने बनाया. हालांकि फाइटर में पायलट नहीं हैं. स्थानीय लोग उस फाइटर जेट को देखने के लिए वहां पहुंच रहे हैं.
पाकिस्तान के पंजाब और पीओके में भारत ने जो मिसाइल हमला किया, उसमें बहावलपुर में 30 आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि कुल 70 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं.  नौशहरा सेक्टर LOC के पास पीओके के कोटली, हमीरपुर इलाके में आतंकियों को भारी नुकसान हुआ है. आतंकियों के कई लॉन्च पैड तबाह हो गए हैं, जिनमें लश्कर के 3 और जैश के 4 लॉन्चिंग पैड शामिल हैं भारत ने जब हमला किया तो धमाकों से पीओके का कोटली और हमीरपुर इलाका गूंज उठा, जिसकी आवाज इस और भी सुनाई दी. एलओसी पर भी भारतीय मिसाइल हमलों के धमाकों की तेज आवाज सुनाई दी.
 सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों ने कई देशों के अपने समकक्षों से बात की है और पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी कैम्पस पर भारत के मिसाइल हमलों के बारे में जानकारी दी है. इनमें अमेरिका, यूके, सऊदी अरब, यूएई और रूस शामिल हैं. अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक भारत के हमले में 12 आतंकवादी मारे गए हैं.
कुल 9 साइट पर सेना ने मिसाइल दागे हैं, जिसमें से 5 पीओके मैं और 4 पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में है. जिन आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले हुए हैं, उनमें बहावलपुर में जैश का मुख्यालय और मुरीदके में लश्कर का हेडक्वाटर भी है. उरी हमले के 11 दिन बाद सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था, जबकि पुलवामा अटैक के 12 दिन बाद बालाकोट में स्ट्राइक की गई और अब 14 दिन बाद पहलगाम हमले का बदला लिया गया है.
भारत के मिसाइल हमलों पर पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने कहा, “भारत ने पाकिस्तान के पांच स्थानों पर हमला किया है. पाकिस्तान को इस युद्ध जैसे कृत्य का जोरदार जवाब देने का पूरा अधिकार है, और एक मजबूत प्रतिक्रिया दी जा रही है. पूरा देश पाकिस्तान सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है, और पूरे पाकिस्तानी राष्ट्र का मनोबल और उत्साह ऊंचा है. पाकिस्तानी राष्ट्र और पाकिस्तान सशस्त्र बल अच्छी तरह जानते हैं कि दुश्मन से कैसे निपटना है. हम कभी भी दुश्मन को अपने नापाक इरादों में सफल नहीं होने देंगे.”
हमलों के तुरंत बाद, एनएसए अजीत डोभाल ने अमेरिकी एनएसए और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने एएनआई को बताया, “हम रिपोर्ट्स मिली हैं. हालांकि, इस समय हमारे पास कोई नतीजा नहीं है. यह स्थिति लगातार बदल रही है, और हम घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रहे हैं.”
भारत द्वारा आतंकवादी ठिकानों पर हमले के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आपातकाल घोषित कर दिया गया है. इतना ही नहीं, सभी स्कूल-कॉलेज भी अगले आदेश तक बंद रहेंगे. भारत के मिसाइल हमले में 12 आतंकवादी मारे गए हैं. भारत ने पाकिस्तान और पीओके में 9 ठिकानों को निशाना बनाकर टेरर कैंप तबाह कर दिए.
पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादियों के ठिकाने पर भारत की तरफ से बरसाए गए मिसाइल हमलों के बाद पड़ोसी देश में डर का माहौल है. इसी के मद्देनजर उन्होंने लाहौर और सियालकोट एयरपोर्ट को अगले 48 घंटे के लिए बंद कर दिया है.
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय मुरिदके और आतंकवादी और जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर का मदरसा उन नौ स्थानों में शामिल थे, जिन्हें भारत ने बुधवार को निशाना बनाया. सूत्रों के अनुसार, भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर में कम से कम 12 आतंकवादियों की मौत हो गई और 55 अन्य घायल हो गए. इन हमलों में पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान के प्रमुख आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें कोटली, अहमदपुर शर्किया, मुजफ्फराबाद, मुरिदके और फैसलाबाद जैसे क्षेत्रों में सटीक हमले किए गए.
भारत ने पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए. इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया ‘भारत माता की जय’. दरअसल, भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में मिसाइल हमला कर आतंकवादियों के ठिकाने तबाह कर दिए हैं. इसे पहलगाम हमले का जवाब माना जा रहा है. जिसमें 26 निर्दोंषों की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के पाकिस्तान में हवाई हमलों पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “हमने अभी-अभी इसके बारे में सुना जब हम ओवल ऑफिस में प्रवेश कर रहे थे… वे लंबे समय से लड़ रहे हैं… मैं बस उम्मीद करता हूं कि यह बहुत जल्दी खत्म हो जाए.”
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, “कुछ समय पहले, भारत ने बहावलपुर के अहमद ईस्ट इलाके, कोटली और मुजफ्फराबाद में सुब्हानुल्लाह मस्जिद पर हवाई हमले किए. हमारी सभी वायुसेना के जेट्स हवा में हैं. यह हमला भारत की हवाई सीमा से किया गया था. उन्हें कभी भी पाकिस्तान की सीमा में घुसने की अनुमति नहीं दी गई थी. मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं: पाकिस्तान इसका जवाब अपने समय और स्थान पर देगा. इस घिनौनी उकसावे का जवाब जरूर दिया जाएगा.”
भारत-पाकिस्तान सीमा पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी एयर डिफेंस यूनिट्स को एक्टिव कर दिया गया है. एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी. दरअसल, पीओके में हमले के बाद पाकिस्तान की तरफ कोई हरकत ना हो, उसी को ध्यान में रखते हुए एयर डिफेंस यूनिट को अलर्ट पर रखा गया है.
पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादियों के ठिकाने पर भारत के मिसाइल हमले के बाद वहां खौफ पसर गया है. पीओके में एक शख्स ने कहा कि यहां आसमान में पाकिस्तानी फाइटर जेट उड़ान भर रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि भारत के हमले से सभी डर में हैं. लोगों में भी भय का माहौल देखा जा रहा है.
भारत की तरफ से यह हवाई हमले जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमलों के लगभग दो हफ्ते बाद हुए हैं, जिसमें पाकिस्तान के आतंकवादियों ने एक टूरिस्ट स्थल बैसरन घाटी पर एक विदेश नागरिक सहित 26 लोगों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी थी.
भारत की तरफ से किए गए मिसाइल हमले के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर समझौते का उल्लंघन किया और पुंछ-राजौरी क्षेत्र के भींबर गली में तोपखाने से गोलीबारी की है. हालांकि, भारतीय सेना उचित और सटीक तरीके से सीजफायर उल्लंघन का जवाह दे जवाब दे रही है.
आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले के बाद भारत ने कहा, “हमारी कार्रवाई सेंट्रल, मापी हुई और बिना किसी उकसावे की रही है. किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है. भारत ने टारगेट के सेलेक्शन और क्रियान्वयन के तरीके में काफी संयम दिखाया है.”

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News