Opereation Sindoor Live: पहलगाम हमले का भारतीय सेना ने बदला लेते हुए मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से पाकिस्तान में बने आतंकवादी शिविरों पर सटीक हमला किया गया. ये आतंकी ठिकाने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में मौजूद थे. सेना की इस एयर स्ट्राइक को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया गया है. ये एयरस्ट्राइक उन आतंकी ठिकानों पर की गई, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई थी. सेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार एयर स्ट्राइक में कुल 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है.
भारतीय सेना की ओर से कहा गया है कि एयर स्ट्राइक में किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया है. भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है. भारतीय सेना की ओर से ये कदम बर्बर पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाया गया है, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी. सेना ने कहा कि हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने कश्मीर में पाकिस्तान का एक फाइटर जेट मार गिराया गया है. पाकिस्तान का ये फाइटर जेट चीन का दिया हुआ जेएफ-17 है.
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी अड्डों को निशाना बनाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास पर सारा ऑपरेशन देखा. पीएम मोदी इस ऑपरेशन की पल-पल की अपडेट ले रहे थे.
पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. इस एयरस्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है. भारत की ओर से की गई कार्रवाई से दहशत में आए पाकिस्तान ने आनन-फानन में कराची और लाहौर के एयरस्पेस को बंद कर दिया है.
न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि भारतीय सेना ने भारत में आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करने में उनकी भूमिका के लिए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने के इरादे से हमलों के लिए जगहों को चुना था.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता ने कहा कि वे नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार भारतीय सैन्य अभियानों को लेकर बहुत चिंतित हैं. उनके प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, “वे दोनों देशों से अधिकतम सैन्य संयम बरतने का आह्वान करते हैं. दुनिया भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव बर्दाश्त नहीं कर सकती.”
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.