Palamu News: नशे की हालत में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या – Hindustan

Palamu News: मेदिनीनगर/विश्रामपुर, प्रतिनिधि। नावाबजार थाना क्षेत्र के पतरिया गांव में शुक्रवार के रात में नशे की हालत में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक की पहचान नावाबजार थाना क्षेत्र के पतरिया गांव निवासी 26 वर्षीय छोटेलाल सिंह के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद नावाबाजार पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद शनिवार के दिन में मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। नावाबाजार थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि मृतक के पिता के अनुसार नशे की हालत में छोटे लाल सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

उनके अनुसार युवक खलासी का काम करता था मृतक की पत्नी मायके गई हुई थी शुक्रवार के रात में युवक शराब के नशे में घर पहुंचकर मां से अनावश्यक विवाद करने लगा इसके बाद घर में चला गया मां उसे उठाने गई तो वह दरवाजा नहीं खोला बाद में खिड़की से देखने पर उसने देखा कि छोटेलाल फांसी के फंदे पर झूल रहा है। बाद में मामले की जानकारी आसपास लोगों को देते हुए मामले की जानकारी नावाबाजार थाना पुलिस को दी। सूचना पाते ही नावाबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News