Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में आज बाढ़ एवं सूखाड़ से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदनों एवं धरातलीय तैयारी की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी मौसम के मद्देनजर संभावित आपदाओं से निपटने की पूर्व तैयारियों को पुख्ता करना और आम जनता को हर संभव राहत पहुंचाना है। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई और कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया। सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा नगर निगम पूर्णिया और सभी नगर पंचायतों को निर्देश दिया गया कि शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जल निकासी (वाटर ड्रेनेज) व्यवस्था को तुरंत सुदृढ़ करें।
मानसून के दौरान कहीं भी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। वॉटर लॉगिंग की समस्या न हो इसके लिए नाले की नियमित साफ सफाई कराना सुनिश्चित करें। जिले में कृषि की स्थिति का जायजा लेते हुए जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे वर्तमान में हो रही धान की रोपाई के प्रतिशत का सटीक आकलन करें। सूखा जैसी स्थिति से निपटने के लिए विभाग को अलर्ट रहने और किसानों की स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया गया। किसी भी आपातकालीन स्थिति या बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए फ्लड कंट्रोल डिपार्टमेंट को चौबीसों घंटे अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि संवेदनशील क्षेत्रों और तटबंधों की सतत निगरानी की जाए ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। बैठक के दौरान ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों को भी अपनी-अपनी कार्य योजनाओं के साथ मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), एडीएमओ तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play