Purnia News: डीएम को 21 फरियादियों ने बताई समस्याएं – Hindustan

Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा आमजनों की समस्याएं सुनीं गई। सोमवार को प्रज्ञान सभागार पूर्णिया में जिला पदाधिकारी द्वारा आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और संबंधित पदाधिकारियों को अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए फरियादियों द्वारा कुल 21 आवेदन देकर अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी गयी। आवेदनों का गहन अवलोकनोपरान्त जिलाधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। मौके पर एडीएम रवि राकेश एवं एडीएमओ प्रणव कुमार मौजूद रहे।
जिला के अतिरिक्त प्रखंड, अनुमंडल एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए। बता दें कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय, अनुमंडल, प्रखंड तथा पंचायतों में संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 064 54-24 23 19/ 24 23 17/ 24 23 20 पर संपर्क कर सकते हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News