Newsletter
Rajasthan News Live Today: राजस्थान के लिए आज का दिन खास है. आज विधानसभा की बजट सत्र कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ सुबह 11 बजे शुरू होगी. इसमें तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा, आयुष, उद्योग एवं वाणिज्य, खेल युवा मामले समेत तमाम मुद्दों पर सवाल जवाब होंगे. राजस्थान में आज से बैंड-बाजा की धुन सुनाई देगी. आज से विवाह सीजन शुरू होगा. 2026 में कुल 59 विवाह मुहूर्त हैं. राजस्थान में आज कुछ जगहों पर भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan Live Blog.
Trending Photos
Rajasthan News Today Live Updates: राजस्थान के लिए आज का दिन कई मायनों में अहम है. आज राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी. प्रश्नकाल के दौरान तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा, आयुष, उद्योग एवं वाणिज्य, खेल और युवा मामले जैसे महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े सवाल सदन में उठेंगे. विपक्ष सरकार से योजनाओं और नीतियों को लेकर जवाब मांगेगा, जबकि सरकार अपनी उपलब्धियों और आगे की रणनीति पेश करेगी. आज सदन में राजनीतिक हलचल और बहस तेज रहने की संभावना है.
राजनीति के साथ-साथ आज से प्रदेश में विवाह सीजन की शुरुआत भी हो रही है. बैंड-बाजा और शहनाई की गूंज के साथ शादी-ब्याह के आयोजन शुरू होंगे. इस बीच मौसम भी चिंता बढ़ा सकता है. मौसम विभाग ने राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. राजस्थान से जुड़ी हर ताजा खबर और पल-पल के अपडेट्स के लिए ZEE Rajasthan Live Blog से जुड़े रहिए.