SSC ने जारी किया तीन बड़ी परीक्षाओं का शेड्यूल, जानें किस दिन कौन सा एग्जाम – Bharat24live

Yuvraj Singh
Date: 02-10-26 22:36
SSC भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है. कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (JE) पेपर-I, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर (SI) और SSC CHSL टियर-I परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. आयोग के अनुसार इन तीनों परीक्षाओं का आयोजन नवंबर और दिसंबर 2026 में कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन (CBE) मोड में किया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आगे की जानकारी के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
2 नवंबर से शुरू होगी SSC JE परीक्षा
SSC JE पेपर-I परीक्षा 2 नवंबर से शुरू होकर 6 नवंबर 2026 तक चलेगी. यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और इसमें वही उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे जिन्होंने SSC JE भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है. परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अब घोषित शेड्यूल के मुताबिक अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का मौका मिलेगा.
20 नवंबर से दिल्ली पुलिस और CAPF SI एग्जाम
दिल्ली पुलिस और CAPF में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 20 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक किया जाएगा. SSC के मुताबिक यह परीक्षा भी कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित होगी. इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और अन्य जरूरी जानकारी के लिए आयोग की ओर से जारी होने वाले आगामी अपडेट का इंतजार करना होगा.
30 नवंबर से CHSL टियर-I परीक्षा
SSC CHSL 2026 टियर-I परीक्षा 30 नवंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी. CHSL यानी कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10 2) लेवल परीक्षा के जरिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जाती है. यह परीक्षा भी कंप्यूटर आधारित होगी. ऐसे में उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख के साथ-साथ अपनी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी के लिए SSC की वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए.
SSC ने कहा- प्रस्तावित हैं परीक्षा की तारीखें
आयोग ने स्पष्ट किया है कि जारी किया गया शेड्यूल फिलहाल प्रस्तावित है और जरूरत पड़ने पर परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया जा सकता है. उम्मीदवारों के लिए सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र से जुड़ी विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी. इसलिए अभ्यर्थियों को किसी भी अपडेट के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से जानकारी लेते रहने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें: AIIMS भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का गोल्डन चांस, 1.42 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी, ऐसे करें आवेदन
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News