Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत – Moneycontrol Hindi

Stock Market Live Updates: ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे है। यूरोप पर 50% टैरिफ को 9 जुलाई तक टालने के ट्रंप के फैसले से डाओ फ्यूचर्स 300 प्वाइंट ऊपर कामकाज करता नजर आया । जापान का बाजार भी आधा परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा। इधर गिफ्ट निफ्टी भी करीब 40 प्वाइंट तेजी दिखा रहा है
Stock Market Live Updates: ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे है। यूरोप पर 50% टैरिफ को 9 जुलाई तक टालने के ट्रंप के फैसले से डाओ फ्यूचर्स 300 प्वाइंट ऊपर कामकाज करता नजर आया । जापान का बाजार भी आधा परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा। इधर गिफ्ट निफ्टी भी करीब 40 प्वाइंट तेजी दिखा रहा है। हालांकि शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी। मेमोरियल डे के मौक पर आज अमेरिकी बाजार बंद हैं । इस बी
Stock Market Live Updates: ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे है। यूरोप पर 50% टैरिफ को 9 जुलाई तक टालने के ट्रंप के फैसले से डाओ फ्यूचर्स 300 प्वाइंट ऊपर कामकाज करता नजर आया । जापान का बाजार भी आधा परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा। इधर गिफ्ट निफ्टी भी करीब 40 प्वाइंट तेजी दिखा रहा है। हालांकि शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी। मेमोरियल डे के मौक पर आज अमेरिकी बाजार बंद हैं । इस बीच RBI का सरकार को रिकॉर्ड डिविडेंड देने का फैसला लिया। FY25 के लिए सरकार को  2.69 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे। FY24 के मुकाबले 27% ज्यादा डिविडेंड है।
Stock Market Live Updates:फिडेंट एसेट मैनेजमेंट के ऐश्वर्या दाधीच की बाजार पर राय
फिडेंट एसेट मैनेजमेंट के संस्थापक और सीआईओ ऐश्वर्या दाधीच ने कहा,”विशेष रूप से आईटी शेयरों में आई रिकवरी से संकेत मिलता है कि बढ़ती यील्ड से जुड़ी आशंकाएं कम हो सकती हैं।” उन्होंने आगे कहा कि हालांकि हाई बॉन्ड यील्ड से निकट भविष्य में कंसोलीडेशन को बढ़ावा मिल सकता है, लेकिन भारत के मजबूत मैक्रो फंडामेंटल और मजबूत ग्रोथ स्टोरी से बाजार को सपोर्ट मिलता रहेगा।
Stock Market Live Updates: RBI का सरकार को `2.69 LK CR डिविडेंड
Stock Market Live Updates: RBI का सरकार को रिकॉर्ड डिविडेंड देने का फैसला लिया। FY25 के लिए सरकार को 2.69 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे। FY24 के मुकाबले 27% ज्यादा डिविडेंड है।
Stock Market Live Updates:NTPC के नतीजे अनुमान से कमजोर
चौथी तिमाही में अनुमान से कमजोर NTPC के नतीजे रहे । मुनाफा 23% तो रेवेन्यू 6% बढ़ा है। हालांकि EBITDA और मार्जिन पर दबाव दिखा।
Stock Market Live Updates:अनुमान के करीब JSW स्टील के नतीजे
अनुमान के आसपास चौथी तिमाही में JSW स्टील के नतीजे रहे। मुनाफा 13% बढ़ा, लेकिन रेवेन्यू में दबाव दिखा। हालांकि मार्जिन में बढ़त दिखी
Stock Market Live Updates: 23 मई को कैसी रही थी बाजार की चाल
सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। इंट्राडे में निफ्टी ने आज 24,900 का स्तर पार किया। बैंक निफ्टी में 400 भी प्वाइंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। निफ्टी 243 प्वाइंट चढ़कर 24,853 पर बंद हुआ । सेंसेक्स 769 प्वाइंट चढ़कर 81,721 पर बंद हुआ । वहीं,निफ्टी बैंक 457 प्वाइंट चढ़कर 55,398 पर बंद हुआ। मिडकैप 363 प्वाइंट चढ़कर 56,688 पर बंद हुआ
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News