Tick Tok Back in India: फिर हिंदी-चीनी भाई भाई? टिक टॉक की वेबसाइट हुई लाइव लेकिन ऐप अभी भी नदारद, मामला… – Newstrack

Tik Tok Back in India (Image Credit-Social Media)
Tik Tok Back in India: लगता है हिंदी-चीनी भाई भाई का ज़माना फिर वापसी की ओर है। फ़िज़ा इसी तरफ इशारा कर रही है। पांच साल पहले जिन चीनी ऐप्स को देश निकाला दे दिया गया था, उनकी वापसी की आहट सुनाई दे रही है और इस क्रम में सबसे महत्वपूर्ण है “टिक टॉक” और “अली एक्सप्रेस” की वेबसाइट का खुल जाना। दरअसल, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा है कि वे पाँच साल में पहली बार इनकी वेबसाइट एक्सेस कर पा रहे हैं। हालाँकि ऐप अभी भी नहीं मिल रहा है।
वैसे, कम से कम दक मीडिया वेबसाइट ने कहा कि सरकारी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इन प्लेटफॉर्म्स को अनुमति देने के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। दूरसंचार विभाग ने भी पुष्टि की है कि वेबसाइट सभी भारतीय इंटरनेट सेवा प्रदाताओं पर ब्लॉक है। टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस ने भी इसे दोबारा लॉन्च करने के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
भारत सरकार ने 2020 में टिक टॉक समेत 59 चीनी ऐप्स को भारत में प्रतिबंधित कर दिया था। इसके पीछे डेटा प्राइवेसी और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंताओं का हवाला दिया गया था। यह प्रतिबंध लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़पों के तुरंत बाद लगाया गया था।
हो सकता है कि ऐप कुछ ही डिवाइसों के लिए उपलब्ध हो सकता है या मुमकिन है कि इनकी टेस्टिंग की रही हो। वैसे, ऐप अभी भी गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। वजह चाहे जो हो, टिकटॉक डोमेन के अचानक फिर से आने से यूजर्स में उत्साह बढ़ गया है।
भारत-चीन संबंधों में जिस तरह नरमी आ रही है उससे टिक टॉक समेत कई चीजों की वापसी की संभावनाएं बढ़ गई हैं। चीनी विदेश मंत्री वांग यी दो दिन पहले भारत आये थे और पीएम मोदी से उनकी मुलाकात हुई थी। वांग ने तियानजिन में होने वाले आगामी एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग का संदेश और निमंत्रण दिया है।
भारत और चीन ने आपसी संबंधों के लिए कई उपायों की घोषणा की, जिनमें सीमा पर संयुक्त रूप से शांति बनाए रखना, सीमा व्यापार को फिर से खोलना, निवेश को बढ़ावा देना और जल्द से जल्द सीधी उड़ान कनेक्टिविटी फिर से शुरू करना शामिल है।
This Quiz helps us to increase our knowledge
Content Writer
मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।
I’m your AI assistant. Feel free to ask me anything!

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News