Top Hindi News Today Live Updates: पटना पुलिस ने प्रशांत किशोर को हिरासत में लिया, गांधी मैदान कराया खाली – Navbharat Live

Top Hindi News Today Live
Hindi Breaking News Live Updates: जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। पटना पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है। देश दुनिया की सभी बड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…
 
06 Jan 2025 12:59 PM (IST)

06 Jan 2025 12:59 PM (IST)

प्रशांत किशोर को पटना सिविल कोर्ट से मिली जमानत

प्रशांत किशोर को पटना सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई है। बीपीएससी विवाद को लेकर आज सुबह पटना पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उन पर गांधी मैदान अवैध रूप से धरना प्रदर्शन करने का आरोप लगाया था।
06 Jan 2025 12:17 PM (IST)

06 Jan 2025 12:17 PM (IST)

दिल्ली में 1 करोड़ 55 लाख वोटर्स, चुनाव आयोग ने जारी की फाइनल लिस्ट

दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख वोटर्स हैं। चुनाव आयोग ने मतदाताओं की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है।
06 Jan 2025 12:04 PM (IST)

06 Jan 2025 12:04 PM (IST)

केरल के इडुक्की में 30 फीट गहरी खाईं में गिरी बस, चार की मौत

केरल के इडुक्की जिले के मुंडक्कयम में केएसआरटीसी की बस के साथ हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस के खाई में गिरने से चार यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
06 Jan 2025 11:15 AM (IST)

06 Jan 2025 11:15 AM (IST)

महाराष्ट्र के पालघर में 3.7 तीव्रता का भूकंप

महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार सुबह 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
06 Jan 2025 11:14 AM (IST)

06 Jan 2025 11:14 AM (IST)

वक्फ बोर्ड जमीन को लेकर हो रही बातों पर बीजेपी ने बोला हमला

वक्फ बोर्ड जमीन को लेकर हो रही बातों पर बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तगड़ा निशाना साधा है।  समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी पुष्टी के लिए हिंदुओं के साथ आस्था के साथ खिलवाड़ करते आए है। साथ ही उन्होंने सनातन धर्म पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बारे में कहा कि ये वहीं लोग है जिन्होंने सनातन धर्म को डेंगू, मलेरिया और एड्स कहा था।
06 Jan 2025 10:50 AM (IST)

06 Jan 2025 10:50 AM (IST)

BJP बोली कोरोना के दौरान शीशमहल बनवा रहे आप-दा वाले

दिल्ली बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ पोस्टर जारी किया है। भाजपा ने कहा कि कोविड में सांसों के लिए दिल्लीवाले तरस रहे थे और कोरोना के दौरान आप-दा वाले शीशमहल बनवा रहे थे।
06 Jan 2025 09:49 AM (IST)

06 Jan 2025 09:49 AM (IST)

चीन में फैल रहे HMPV वायरस का भारत में आया पहला केस

दुनियाभर में दहशत फैला चुकी कोविड-19 महामारी के बाद HMPV नाम के वायरस ने चीन में दस्तक दी। अब यह भारत में इसका पहला मामला सामने आया है।
06 Jan 2025 07:22 AM (IST)

06 Jan 2025 07:22 AM (IST)

प्रशांत किशोर के समर्थकों पर पुलिस का लाठीचार्ज

आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर को पुलिस गांधी मैदान से हिरासत में लेकर इलाज कराने के लिए पटना के एम्स पहुंची। यहां से जब पीके को लेकर पुलिस जा रही थी तो अस्पताल के बाहर काफी ज्यादा लोगों की संख्या थी। समर्थक एंबुलेंस के आगे लेट गए थे और पुलिस ने उनको यहां से हटाने के लिए बल प्रयोग किया।
06 Jan 2025 06:55 AM (IST)

06 Jan 2025 06:55 AM (IST)

प्रशांत किशोर ने इलाज से किया मना

जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर बीपीएससी परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे लेकिन पटना पुलिस ने उनको आधी रात को गिरफ्तार कर लिया और AIIMS लेकर आ गई। उनको सभी लोगों से अलग कर दिया गया। हालांकि, पीके ने इलाज करवाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वो अपना आमरण अनशन जारी रखेंगे।
06 Jan 2025 06:24 AM (IST)

06 Jan 2025 06:24 AM (IST)

प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया

जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। पटना पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News