UP Breaking News Live: आज SIR को लेकर अहम सुनवाई, चुनाव आयोग से जानकारी देने की मांग; यहां पढ़ें यूपी की बड़ी खबरें – Zee News

UP News Today Live Updates: उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरों की जानकारी एक ही जगह पर मिलेगी,छोटे जिलों से लेकर बड़े शहरों तक की ताजा अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए  ZEE UP-UK के साथ.
Trending Photos
UP Breaking News Live: 5 फरवरी का दिन यूपी के लिए काफी अहम रहने वाला है. उन्नाव में भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दो ट्रकों की आपस में भिड़त हो गई. जिसके बाद बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद डाला. जिससे एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. उधर, बहराइच में तेंदुए का आतंक देखने को मिला है. यहां तेंदुआ ने एक आठ साल के मासूम को मौत के घाट उतार दिया है. अब अगर मौसम की बात करें तो आज उत्तर प्रदेश के दर्जनों जिलों में घने कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है. आइये जानते हैं यूपी की बड़ी खबरें.

Add Zee News as a Preferred Source

UP Missing Girls: यूपी में दिल्ली जैसा हाल, चौंका देंगे अब तक के आंकड़े!
दिल्ली ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी लोग रहस्यमयी तरीके से गायब हो रहे हैं. ताजा मामला जौनपुर का है, जहां तीन बहनें गायब हो गई हैं. तीनों घर से आधार कार्ड की फोटो कॉपी कराने के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं. बेटियों के गायब होने की खबर से गांव में हड़कंप मचा हुआ है. 
Gorakhpur Rain Alert: रुको जरा…पूर्वी यूपी में फिर बढ़ेगी ठिठुरन
पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर तो थम गया है, लेकिन अभी ठंड और कोहरे से निजात नहीं मिलने वाली है. गुरुवार को भी प्रदेश के इस हिस्से में घने कोहरे की सफेद चादर नजर आई. कई शहर घने कोहरे में लिपटे नजर आए.
UP Rain Alert: यूपी के मौसम में बड़ा बदलाव, बारिश के बाद अब घने कोहरे में लिपटे ये शहर
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, 5 फरवरी को भी 20 से ज्यादा जिलों में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई. कई बड़े शहर सफेद चादर में लिपटे नजर आए. इसको लेकर सहारनपुर से देवरिया तक आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. हालांकि, इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है.
UP Breaking News Live: बहराइच में 8 साल के बच्चे को तेंदुए ने उतारा मौत के घाट
घर में घुसकर मासूम पर आदमखोर तेंदुए ने किया हमला, परिजनों ने एम्बुलेंस की सहायता से बच्चे को CHC भेजा, इलाज के दौरान 8 साल के मासूम बच्चे ने तोड़ा दम, थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत चहलवा गांव निवासी था 8 वर्षीय मासूम अरुण, बहराइच थाना सुजौली इलाके के निषाद नगर चहलवा गांव का मामला, घटना से इलाके में हड़कंप
UP Breaking News Live: कानपुर – लखनऊ हाइवे पर भीषण सड़क हादसा
दो ट्रकों की आपस मे भिड़ंत के बाद बाइक सवार सवारो को रौंदा, ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगो दर्दनाक की मौत, बेकाबू ट्रक ने पति-पत्नी समेत दो बच्चों को रौंदा, बाइक सवार चारो की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़ हुआ फरार, सूचना पर पहुंची पुलिस ने छत विछत शव के अवशेष को पॉलीथिन मे भरकर पोस्टमार्टम को भेजा, हादसे का शिकार परिवार अजगैन कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है, पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश मे जुटी, सोहरामऊ थाना क्षेत्र के भल्ला फ़ार्म के पास की घटना।
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News