Feedback
भारत की महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम, जिसका नाम वीमेन इन ब्लू भी है (Women in Blue), महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करती है (Indian Women’s Cricket). यह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अंदर आती है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 मेंगोल्ड मेडल अपने नाम किया.
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में 22 सितंबर 2026 को टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रनों से हराया. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत ने हांगझोउ एशियन गेम्स 2022 में भी गोल्ड मेडल जीता था.
पहला रिकॉर्डेड महिला क्रिकेट मैच इंग्लैंड में 26 जुलाई 1745 को हुआ था (First Women Cricket Match). नवंबर 2021 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पूर्वव्यापी रूप से महिला क्रिकेट के लिए प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए का दर्जा लागू किया. इसे पुरुषों के खेल के साथ संरेखित किया.
भारत ने 1976 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और 1978 के विश्व कप में एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) डेब्यू किया. जिसकी मेजबानी उसने की. टीम ने तीन मौकों पर विश्व कप फाइनल में जगह बनाई है. 2005 में ऑस्ट्रेलिया से 98 रन से हार गई और 2017 में इंग्लैंड से 9 रन से हारी. भारत ने 1997, 2000 और 2009 में तीन अन्य मौकों पर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. भारत ने एक बार (2020) विश्व ट्वेंटी 20 के फाइनल और तीन मौकों (2009, 2010 और 2018) पर सेमीफाइनल में जगह बनाई है (Indian Women’s Cricket Team Career).
26 सितंबर 2020 को, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अखिल भारतीय महिला चयन समिति की नियुक्ति की घोषणा की. बाएं हाथ की पूर्व स्पिनर नीतू डेविड पांच सदस्यीय चयन समिति की अध्यक्ष हैं (Neetu David, heads the five-member selection committee).
IND-W vs SL-W Asian Games 2026 Final: भारतीय टीम ने विमेंस एशिया कप 2026 में श्रीलंका को ही हराकर खिताबी जीत हासिल की थी. अब उसने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल मैच में भी श्रीलंका को पछाड़ दिया है. पिछले एशियन गेम्स में भी भारत ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता था.
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में स्मृति मंधाना ने बल्ले से धुआं उड़ा दिया. कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले में स्मृति मंधाना ने महज 45 गेंदों पर 79 रनों की तूफानी पारी खेली. स्मृति ने इस दौरान शेफाली वर्मा संग बेहतरीन साझेदारी की.
पाकिस्तानी टीम को सेमीफाइनल में श्रीलंका के हाथों 8 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. दूसरी ओर बांग्लादेश को भारत ने 114 रनों से परास्त किया था. अब ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर पोडियम फिनिश किया.
Asian Games Day 1: 20वें एशियन गेम्स का आज (20 सितंबर) पहला दिन रहा. भारतीय खिलाड़ी आज क्रिकेट, निशानेबाजी, टेकबॉल, बैडमिंटन, वुशू, मिक्सड मार्श आर्टल, हॉकी और टेबल टेनिस जैसे इवेंट्स में अपनी चुनौती पेश की. भारत ने हॉकी और क्रिकेट में भी धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की.
एशियन गेम्स के पहले ही दिन भारत की बेटियों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है. खेलों के इस महाकुंभ की शुरुआत भारतीय महिला खिलाड़ियों के लिए बेहद शानदार रही है. क्रिकेट की बात करें तो हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. अब 22 सितंबर को स्वर्ण पदक के लिए टीम इंडिया का मुकाबला श्रीलंका से होगा.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रन से हराया। भारत ने 195 रन बनाए, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 81 रन पर ऑलआउट हो गई।
शेफाली वर्मा के शतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर हरमनप्रीत कौर ब्रिगेड ने एशियन गेम्स 2026 में फाइनल का टिकट कटा लिया है. अब गोल्ड मेडल मैच में भारतीय टीम श्रीलंका से भिड़ेगी. भारत ने विमेंस एशिया कप 2026 में श्रीलंका को ही हराकर खिताब जीता था.
क्वार्टर फाइनल चरण पूरा होने के बाद गोल्ड मेडल की दौड़ में चार टीमें बची हैं. पाकिस्तान और श्रीलंका पहले सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे, जबकि भारत और बांग्लादेश दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगे. दोनों मुकाबलों की विजेता टीम्स गोल्ड मेडल मैच में उतरेंगी.
थाईलैंड को हराकर पाकिस्तानी टीम ने एशियन गेम्स की विमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली. अब पाकिस्तानी टीम की भिड़ंत श्रीलंका और मलेशिया के बीच 18 सितंबर को होने वाले मुकाबले के विजेता से होगी.
आईसीसी की फुल मेम्बर टीम होने के कारण बांग्लादेश को एशियन गेम्स 2026में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए सीधे प्रवेश मिला था. वहीं चीन ने कुआलालंपुर में आयोजित क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के दौरान तीसरे स्थान पर रहकर मेन इवेंट में जगह बनाई थी.
एशिया कप 2025 में पुरुष टीम ने पाकिस्तान को हराया, लेकिन ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए. 2026 में महिला टीम ने भी वही रुख अपनाया. श्रीलंका को हराकर रिकॉर्ड आठवां खिताब जीता, फिर भी ट्रॉफी नहीं ली. फैन्स ने ‘ट्रॉफी चोर’ के नारे लगाए. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा दोनों ट्रॉफी वापस आएंगी.
भारत की महिला क्रिकेट टीम जब एशिया कप चैंपियन बनी तो मोहसिन नकवी ट्रॉफी देने पर अड़े रहे, लेकिन टीम इंडिया ने ट्रॉफी नहीं ली. इस पर बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि राष्ट्रीय हितों के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. आजतक से बातचीत में बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि इस मामले में हमारा रुख बिल्कुल साफ है. पहले ही तय हो चुका था कि टीम इंडिया अगर चैंपियन बनती है तो मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली जाएगी. देखें वीडियो.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड कप्तान के तौर पर निगार सुल्ताना के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैे. बीसीबी का मानना है कि बांग्लादेशी टीम को बड़ी टीमों के खिलाफ मुकाबले जीतने में अभी मुश्किल हो रही है. बीसीबी के मुताबिक विश्व कप में बांग्लादेशी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन कुछ छोटी गलतियां भारी पड़ीं.
भारतीय महिला टीम ने एकतरफा अंदाज में फाइनल जीता और आठवीं बार एशिया कप पर कब्जा किया. लेकिन मैच के बाद अवॉर्ड समारोह ने पूरे मुकाबले की चर्चा को एक अलग मोड़ दे दिया. मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भारतीय टीम के इनकार और उनके जाते समय लगे नारों ने एशिया कप के मंच पर पाकिस्तान की किरकिरी कराई.
एशिया कप में भारत की जीत के बाद ट्रॉफी सेरेमनी में जो हुआ, उसने इस पूरे जश्न को एक बड़े विवाद में बदल दिया भारत ने खिताब अपने नाम किया, खिलाड़ी जश्न में डूबे रहे… लेकिन जब ट्रॉफी देने की बारी आई, तो तस्वीर पूरी तरह बदल गई. भारतीय टीम ने ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. अब इस पूरे मामले पर BCCI की तरफ से भी सफाई सामने आई है. BCCI सचिव देवजीत सैकिया के मुताबिक, भारतीय टीम पहले से ही नकवी से ट्रॉफी लेने के पक्ष में नहीं थी.
महिला एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज करते हुए श्रीलंका को 72 रन से हराया और रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 183 रन बनाए. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 129 रन की बड़ी साझेदारी की. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी कमाल किया. श्रीलंका की पूरी टीम 111 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने चार विकेट, जबकि श्री चरणी ने तीन विकेट लेकर भारत की जीत पक्की कर दी.
भारत ने महिला एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर खिताब जीता। इसके बाद भारतीय टीम ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। नकवी ने श्रीलंका को उपविजेता चेक दिया और चले गए।
देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया कि सरकार की नीति के तहत भारत को मल्टी नेशन्स टूर्नामेंट्स में सभी देशों के खिलाफ खेलना होता है. इसी वजह से भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ भी इन टूर्नामेंट्स में मुकाबला करती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर बात मान ली जाए.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और पाकिस्तानी मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच अमोल मजूमदार ने बताया कि बीसीसीआई ने पहले ही ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी न लेने का फैसला किया था और टीम के सदस्यों ने बोर्ड के फैसले का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि उनके लिए ये टूर्नामेंट आधिकारिक तौर पर खत्म हो चुका है. हम चैंपियन हैं और यही काफी है.
पाकिस्तानी टीम के लिए यह हार इसलिए भी ज्यादा दर्दनाक रही क्योंकि फातिमा सना ने मुकाबले में अपना सब कुछ झोंक दिया था. कप्तान का ऑलराउंड प्रदर्शन टीम को जीत की दहलीज तक ले गया, लेकिन अंतिम नतीजा पाकिस्तान के पक्ष में नहीं रहा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू