By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर कड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि 11 साल में पीएम मोदी ने जनता को कुछ नहीं दिया, भाजपा ने झूठ को सामान्य बनाने का काम किया है.
ईरान अमेरिका तनाव के बीच एक अहम शांति या राजनयिक वार्ता की प्रक्रिया शुक्रवार से ओमान की राजधानी मस्कट में शुरू होने जा रही है. पूर्व अमेरिकी राजनयिक नबील खूरी ने इसकी पुष्टि की है.
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक यह गिरफ्तारी कथित तौर पर एक वित्तीय धोखाधड़ी या संदिग्ध लेनदेन के मामले से जुड़ी हो सकती है.
भारत और अमेरिका के बीच लगभग 3 अरब डॉलर (करीब 25,000 करोड़ रुपये) के बड़े रक्षा सौदे पर सहमति बनने के करीब है. यह सौदा P-8I पोसीडॉन नौसैनिक गश्ती और पनडुब्बी-रोधी युद्धक विमानों से जुड़ा है.
गृह मंत्री अमित शाह आज से 7 फरवरी तक 3 दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर में रहेंगे. आज शाम को शाह जम्मू पहुंचेंगे. यहां वो नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. गृह मंत्री कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर का दौरा करेंगे दौरे के आखिरी दिन वे श्रीनगर जाएंगे. वहां कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 3 बजे पीएम राज्यसभा में बोल सकते हैं. कांग्रेस लोकसभा की तर्ज पर राज्यसभा में भी पीएम के भाषण में व्यवधान डालेगी. पार्टी आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में अपनी मंशा सहयोगी दलों को बताएगी. बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर आज खरगे की कांग्रेस नेताओं संग बैठक होगी, जिसमें गठबंधन पर चर्चा होगी. गृह मंत्री अमित शाह आज से 7 फरवरी तक 3 दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर में रहेंगे. आज शाम को शाह जम्मू पहुंचेंगे. यहां वो नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. गृह मंत्री कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर का दौरा करेंगे दौरे के आखिरी दिन वे श्रीनगर जाएंगे. वहां कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.. देश-दुनिया से जुड़ी ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Published On – Feb 05,2026 12:00 AM IST