'जरा भी लाज-लज्जा नहीं है!' ट्रेन में महिलाओं के सामने पेशाब करने लगा शख्स, यात्रियों ने घेरा – Aaj Tak

Feedback
सोशल मीडिया पर भारतीय रेलवे से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं- ये तो हद हो गई. सवाल उठ रहा है कि क्या लोगों का सिविक सेंस बिल्कुल खत्म हो गया है?
वीडियो में यात्रियों से भरी ट्रेन के कोच में एक शख्स कथित तौर पर पेशाब करता दिखाई दे रहा है. कोच में महिलाएं भी मौजूद थीं. शख्स की इस हरकत के बाद वहां मौजूद यात्रियों का गुस्सा भड़क गया. मामला इतना बढ़ गया कि यात्रियों ने उससे उसकी वजह से फैली गंदगी खुद साफ करने को कहा.
वीडियो को X पर शेयर किया गया है. इसमें आसपास बैठे यात्री शख्स की हरकत का विरोध करते सुनाई देते हैं. लोग उसे ट्रेन के टॉयलेट का इस्तेमाल करने के लिए कहते हैं.
वीडियो में यात्री शख्स से कहते सुनाई देते हैं कि मना करने के बावजूद वह नहीं रुक रहा है. इसी दौरान एक व्यक्ति गुस्से में कहता है कि यहां महिलाएं हैं, आपको जरा भी लाज-लज्जा नहीं है?
यात्रियों के विरोध के बाद भी करता रहा बहस
वीडियो के मुताबिक, शख्स अपनी हरकत को लेकर ज्यादा परेशान नजर नहीं आता. वह यात्रियों से बहस करता रहता है. उसकी इसी प्रतिक्रिया से आसपास मौजूद यात्रियों का गुस्सा और बढ़ जाता है.
इसके बाद एक यात्री शख्स को थप्पड़ मारता है और उसका कॉलर पकड़ लेता है. कुछ अन्य यात्री भी वहां पहुंच जाते हैं. इसके बाद लोग उससे अपनी की हुई गंदगी साफ करने के लिए कहते हैं.
वीडियो में यात्री यह सुनिश्चित करते नजर आते हैं कि शख्स खुद उस जगह को साफ करे, जहां उसने पेशाब किया था. इसी दौरान कुछ यात्री उसे उसकी हरकत के लिए फटकारते हुए भी सुनाई देते हैं.
किस ट्रेन का है वीडियो, पता नहीं
हालांकि, वायरल वीडियो से यह स्पष्ट नहीं होता कि घटना कब और किस ट्रेन में हुई थी. वीडियो में ट्रेन नंबर, तारीख या घटना की सटीक लोकेशन की जानकारी नहीं मिलती. इसलिए फिलहाल घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है.
यह भी पढ़ें: दिवाली पर 102 फेरे स्‍पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, आज से शुरू होगी बुकिंग
रेलवे सेवा ने मांगी जानकारी
वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे सेवा ने एक्स पर शेयर किए गए पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी. रेलवे की ओर से वीडियो शेयर करने वाले व्यक्ति से घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी मांगी गई, ताकि यात्रा की पहचान करने में मदद मिल सके.
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने घटना पर नाराजगी जताई. कई लोगों ने कहा कि भीड़भाड़ वाली ट्रेन में यात्रियों को सार्वजनिक जगह की साफ-सफाई और आसपास मौजूद लोगों की सुविधा का ध्यान रखना चाहिए.
कई यूजर्स ने इस घटना को सिविक सेंस यानी सार्वजनिक जगहों पर जिम्मेदारी से व्यवहार करने से जोड़ते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी.
फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर घटना का पूरा संदर्भ सामने नहीं आया है. रेलवे सेवा की ओर से मांगी गई अतिरिक्त जानकारी मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वीडियो कब और किस ट्रेन का है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News