प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, स्कार्पियो में मिली लाश, यूपी में सनसनीखेज मर्डर – Hindustan Hindi News

यूपी के मेरठ में हापुड़ देहात के दोयमी गांव निवासी 24 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर तुषार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तुषार को बहाने से बुलाकर वारदात की गई। खरखौदा में पांची पुल के नीचे स्कार्पियो में देर रात लाश बरामद हुई। हत्या से पहले दो बार तुषार ने पत्नी और एक पड़ोसी को कॉल कर अपहरण और हत्या किए जाने की बात बताई थी।
दोयमी गांव निवासी 24 वर्षीय तुषार उर्फ तेजी प्रॉपर्टी डीलर था और खेती भी करता था। उसका पिता राजीव थाने का हिस्ट्रीशीटर था और अपने ही पिता की हत्या में आरोपी भी रहा है। राजीव कुछ सालों से देहरादून में रह रहा है। तुषार के पास सोमवार रात आठ बजे एक कॉल आया। इसके बाद वह दो लोगों का खाना लेकर स्कार्पियो में चला गया। करीब नौ बजे तुषार ने पत्नी शिखा के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल की और बताया कि तरुण और अरविंद ने अपहरण कर लिया है और कहीं जंगल में ले जाकर हत्या करने की बात कह रहे हैं।
इसके बाद रात करीब 10 बजे पड़ोसी युवक कृष के मोबाइल पर भी तुषार ने कॉल किया और परिजनों से बात कराने को कहा। शिखा, उनकी ननद मोना और कृष रात को ही तुषार की तलाश में निकले। कृष के मोबाइल पर देर रात अरविंद निवासी त्यागीनगर हापुड़ ने कॉल किया और बताया कि तुषार की हत्या कर दी गई है और लाश पांची पुल के नीचे पड़ी है। परिजन रात करीब 12.30 बजे मौके पर पहुंचे, जहां तुषार लहूलुहान हालत में स्कार्पियो में ड्राइविंग सीट पर पड़ा मिला। दो गोली माथे और मुंह में मारी गई थी, जबकि एक गोली गर्दन में मारी गई थी।
तुषार की पत्नी शिखा ने तरुण निवासी दोयमी और अरविंद उर्फ बिट्टू निवासी त्यागीनगर हापुड़ को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया। शिखा ने बताया कि एक माह पूर्व व्हाट्सएप कॉल पर तुषार और तरुण में विवाद हो गया था। उस समय तरुण ने लाइसेंसी रिवाल्वर दिखाकर हत्या की धमकी दी थी। इस दौरान राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के जिलाध्यक्ष अरविंद उर्फ बिट्टू ने अपने ही घर पर फैसला कराया था। वारदात के बाद से अरविंद और तुषार दोनों फरार हैं।
वहीं, एसपी देहात अभिजीत कुमार ने खुलासा किया कि राजीव का संपत्ति को लेकर बेटे से विवाद चल रहा था। राजीव ने ही अरविंद और बाकी आरोपियों के साथ मिलकर तुषार की हत्या की है। चार टीम खुलासे के लिए लगाई गई हैं और पांच लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News